होम / टेक / Facebook पर बंद हो जाएगा ये फीचर, जानिए कब से नहीं दिखेगी ये सुविधा

Facebook पर बंद हो जाएगा ये फीचर, जानिए कब से नहीं दिखेगी ये सुविधा

फेसबुक ने इस फीचर को सबसे पहले कनाडा और फिर यूएस में रिलीज किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फेसबुक (Facebook) ने नेबरहुड नामक एक नई हाइपरलोकल सुविधा को बंद करने की घोषणा की है. इस फीचर के जरिए लोगों को पड़ोसियों से जुड़ने, स्थानीय समुदाय में भाग लेने और आस-पास के नए स्थानों की खोज करने में मदद मिलती है. लेकिन 1 अक्टूबर से यह फीचर हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.

पहले कनाडा में किया गया था रिलीज
इस फीचर को सबसे पहले कनाडा और फिर यूएस में रिलीज किया गया था. फेसबुक के अधिकारी ने लिखा, "जब हमने नेबरहुड लॉन्च किया, तो हमारा मिशन स्थानीय समुदायों को एक साथ लाना था और हमने ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका ग्रुप्स के माध्यम से सीखा है." जब लोगों ने पड़ोस प्रोफाइल बनाई, तो उन्होंने रुचियां, पसंदीदा स्थान और एक जीवन जोड़ने का विकल्प चुना ताकि लोग एक-दूसरे को जान सकें.

पड़ोसियों को जोड़ने का काम करता है ये फीचर
इसके अंतर्गत लोगों ने अपना परिचय देने के लिए एक पोस्ट लिखी. साथी पड़ोसियों की पोस्ट पर चर्चा में भाग लिया और रिलेटेड फीड में पड़ोस के सवालों के जवाब भी दिया. फेसबुक ने कहा, "हमने पड़ोसियों के बीच बातचीत को काफी सहज बनाया. हमने इसके लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए. इस फीचर के अंतर्गत पड़ोस में मॉडरेटर होते हैं जो इन दिशानिर्देशों का उपयोग पड़ोस फीड में पोस्ट और कमेंट्स की समीक्षा करने के लिए करते हैं."

ट्विटर पर मिलेगी एडिट की सुविधा
गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम कर रहे हैं. गुरुवार को ही ट्विटर ने एडिट ऑप्शन का ट्रायल शुरू किया है. इसके अंतर्गत यदि कोई ट्वीट करता है, तो उसे एडिट भी कर सकता है. पहले यह सुविधा नहीं थी और कोई गलती होने पर ट्वीट डिलीट करनी होती थी. फिलहाल यह ट्रायल कुछ वेरिफाइड लोगों के पास ही है. ट्रायल पूरा होने के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया जाएगा. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

VIDEO : IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago