होम / टेक / Facebook के एक अकाउंट से बना सकेंगे 5 प्रोफाइल, जानिए कैसे?

Facebook के एक अकाउंट से बना सकेंगे 5 प्रोफाइल, जानिए कैसे?

यह बदलाव यूजर्स को दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क पर अपनी पहचान को अर्ध-गुमनाम करने के लिए औपचारिक छूट देता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फेसबुक अपने यूजर्स के लिए आए दिन कुछ न कुछ नए फीचर्स लेकर आता रहता है. इस बार फेसबुक जो फीचर लेकर आया है इससे यूजर्स अपनी एक नहीं 5 प्रोफाइल बना सकेंगे. 

Facebook अकाउंट एक, प्रोफाइल पांच
फिलहाल फेसबुक अपने यूजर को केवल एक प्रोफाइल की इजाजत देता है, जो प्लेटफॉर्म पर उनके अकाउंट से जुड़ी होती है. लेकिन अब फेसबुक को चलाने वाली मेटा ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिससे यूजर को एक ही अकाउंट से पांच प्रोफाइल तक जोड़ सकेंगे. कंपनी कुछ फेसबुक यूजर्स को चार अतिरिक्त प्रोफाइल बनाने की इजाजत देगी जो उनके ओरिजिनल अकाउंट से जुड़े होंगे. 

Meta ने बताया, क्या है सोच
Meta के इस कदम के पीछे सोच ये है कि फेसबुक यूजर इन अतिरिक्त प्रोफाइलों का इस्तेमाल अलग अलग उद्देश्यों के लिए कर सकेंगे. जैसे कि एक उनके सहयोगियों और सहकर्मियों के लिए, एक उनके दोस्तों और परिवार के लिए और एक उनकी रुचियों का पता लगाने और प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत करने के लिए हो सकता है. मेटा ने एक बयान में कहा, प्रोडक्ट चेंज "लोगों को रुचियों और रिश्तों के आधार पर अपने अनुभव को तैयार करने में मदद करेगा," जैसे परिवार बनाम दोस्तों के उद्देश्य से कई तरह के कंटेंट पोस्ट करना. ये सभी प्रोफाइल उनके सिंगल फेसबुक अकाउंट के दायरे में रहेंगे, जिसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन यूजर इन प्रोफाइलों के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे. एक्स्ट्रा प्रोफाइल में यूजर्स को अपना असली नाम बताने की भी जरूरत नहीं है. यानी यूजर अपना नाम छिपाकर भी पोस्ट या कमेंट कर सकेंगे. 

उल्लंघन करना पड़ेगा भारी 
लेकिन पांच प्रोफाइल बनाने का मतलब ये नहीं कि यूजर कुछ भी कर सकेंगे, उन्हें कड़े नियमों का पालन करना होगा. मेटा ने कहा, "अतिरिक्त प्रोफाइल को भी फेसबुक की पॉलिसी को मानना होगा." ऐसे में, अगर यूजर अपनी दूसरी प्रोफाइल से पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं, तो उसके मेन अकाउंट को भी खतरा हो सकता है. इस नए फीचर के बारे में बताते हुए Meta ने आगे कहा, "इससे यूजर्स को अलग पहचान के साथ अलग कैटेगरी की Feed मिलेगी. किसी यूजर को गेम और ट्रेवल दोनों में दिलचस्पी है, तो वह इन दोनों कैटेगरी के हिसाब से प्रोफाइल बना पाएगा और उसी अनुसार लोगों को फॉलो कर पाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago