होम / टेक / Elon Musk को क्यों पड़ी 1 बिलियन डॉलर्स की जरूरत, क्या है पूरा मामला?

Elon Musk को क्यों पड़ी 1 बिलियन डॉलर्स की जरूरत, क्या है पूरा मामला?

Elon Musk को अपने स्टार्टअप के लिए इन्वेस्टमेंट की जरूरत है और वह 1 बिलियन डॉलर्स इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्क (Elon Musk) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि एलन मस्क फिलहाल 1 बिलियन डॉलर्स की भारी भरकम रकम इकट्ठा करना चाहते हैं. यह जानकारी अमेरिकी सिक्योरिटीज संस्था के समक्ष दर्ज करवाए गए कागजातों के माध्यम से सामने आई है. आइये जानते हैं कि एलन मस्क को आखिर इतनी बड़ी रकम की जरूरत क्यों पड़ रही है?

क्या है पूरा मामला?
दरअसल एलन मस्क (Elon Musk) को अपने स्टार्टअप xAI के लिए इन्वेस्टमेंट की जरूरत है और इसके लिए वह 1 बिलियन डॉलर्स जितनी राशि इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रहे हैं. xAI एलन मस्क का स्टार्टअप है और यह पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित है. सिक्योरिटीज एवं एक्सचेंज कमीशन के समक्ष दर्ज करवाई गई फाइलिंग के अनुसार कंपनी ने 1 बिलियन डॉलर की कुल रकम में से इक्विटी फाइनेंसिंग के माध्यम से 134.7 मिलियन जितने फंड सुरक्षित कर लिए हैं. इस साल स्टार्टअप्स में AI से संबंधित कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए फंडरेजिंग काफी सकारात्मक नजर आ रही है.

ज्यादा सुरक्षित AI
दरअसल OpenAI द्वारा ChatGPT के सफलता पूर्वक लॉन्च और माइक्रोसॉफ्ट से कंपनी को 10 बिलियन डॉलर्स की भारी भरकम इन्वेस्टमेंट मिलने के बाद इस क्षेत्र में फंडरेजिंग में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. दूसरी तरफ बहुत से मार्केट रेगुलेटर्स ने AI के संभावित गलत इस्तेमाल और गलत जानकारी फैलाने की संभावनाओं पर चिंता भी प्रकट की है. एलन मस्क (Elon Musk) ने एक ज्यादा सुरक्षित AI बनाने के बारे में अपने विचार प्रकट किये थे. इस साल की शुरुआत में ट्विटर स्पेस के एक इवेंट में एलन मस्क ने xAI का उद्देश्य अधिकतम जिज्ञासा वाला एक AI प्रोग्राम बनाने के बारे में बताया था और यह भी कहा था कि इसके सिस्टम में वह सिर्फ नैतिक गाइडलाइन्स ही प्रोग्राम नहीं करेंगे.

OpenAI और ChatGPT
आपको बता दें कि 2015 में एलन मस्क (Elon Musk) ने ChatGPT के पीछे मौजूद कंपनी, OpenAI की शुरुआत की थी लेकिन 2018 में उन्हें कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा देना पड़ा था. कुछ ही समय पहले xAI ने ‘Grok’ नाम के एक चैटबॉट की शुरुआत की थी और इसका सीधा मुकाबला OpenAI के ChatGPT से है. साथ ही एलन मस्क ने यह भी घोषणा की है कि अपने AI स्टार्टअप को वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में भी जोड़ेंगे.
 

यह भी पढ़ें: इनके कदमों में है दुनिया: 'मोस्ट पावरफुल वुमन' की लिस्ट में हमारे भी 4 नाम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago