होम / टेक / क्या आपको पता है, भारतीय डेली APP पर कितने घंटे बिताते हैं? नहीं तो यहां जानिए

क्या आपको पता है, भारतीय डेली APP पर कितने घंटे बिताते हैं? नहीं तो यहां जानिए

इनमें भारत के अलावा इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्राजील, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, रूस, तुर्की, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: इन दिनों स्मार्टफोन का यूज तेजी से बढ़ा है. लोग इसके आदि होते जा रहे हैं. थोड़ा समय मिलने पर भी लोग अपने स्मार्टफोन में बिजी हो जाते हैं. इतना बिजी कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि वे दिन के कितने घंटे स्मार्टफोन पर खर्च कर देते हैं.

भारतीय डेली APP पर कितने घंटे बिता देते हैं?
क्या आप ये जानते हैं कि भारतीय डेली APP पर कितने घंटे बिता देते हैं? एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत सहित दुनिया भर के एक दर्जन से अधिक बाजारों में स्मार्टफोन यूजर्स डेली 4 से 5 घंटे APP ब्राउज करने में बिताते हैं. टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 13 देशों में यूजर्स APP का उपयोग करके प्रतिदिन 4 घंटे से अधिक समय बिताते हैं.

ये देश हैं शामिल
इनमें भारत के अलावा इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्राजील, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, रूस, तुर्की, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं. वहीं, इंडोनेशिया, सिंगापुर और ब्राजील में तो मोबाइल यूजर्स डेली 5 घंटे से अधिक समय APPS पर बिताते हैं.

और क्या है रिपोर्ट में
हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2020 की दूसरी तिमाही से APP के उपयोग में वृद्धि थोड़ी धीमी हो हुई है, बावजूद यह समय 4 से 5 घंटे का है. यह ध्यान देने योग्य है कि दो साल पहले कोविड लॉकडाउन लगा हुआ था, जिसने APP के उपयोग को सभी श्रेणियों में बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि यूजर्स काम करते थे, खरीदारी करते थे, बैंकिंग करते थे और गेम खेलते थे, साथ ही पढ़ाई और बैठकों, स्कूल और घर से होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते थे.

Facebook है बादशाह
रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर-गेमिंग APP के मामले में instagram का यूज दुनिया भर में सबसे ज्यादा हुआ, वहीं, उपभोक्ता खर्च के मामले में टिकटॉक नंबर 1 पर रहा. Monthly Active Users में Facebook अभी भी नंबर 1 पर है. WhatsApp, instagram, Messenger, TikTok, Telegram, Amazon, Twitter, Spotify और Netflix सभी Facebook से पीछे हैं.

VIDEO: इन 8 'खतरनाक ऐप्स' को Android फोन से तुरंत करें डिलीट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

11 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

11 hours ago