होम / टेक / Boult ने लॉन्च किया ऐसा ईयरफोन जो एक चार्ज में चलता है 32 घंटे, जानें इसकी खूबियां

Boult ने लॉन्च किया ऐसा ईयरफोन जो एक चार्ज में चलता है 32 घंटे, जानें इसकी खूबियां

अगर आप इसे केवल 5 मिनट के लिए चार्ज करते हैं तो भी यह 7 घंटे का प्लेटाइम दे सकता है. इसमें IPX5 वाटर रेजिस्टेंस की भी सुविधा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: देश की जानी-मानी टेक कंपनी बोल्ट ऑडियो (Boult Audio) ने Boult FX Charge नेकबैंड ईयरफोन लांच किया है. यह ईयरफोन अपने खास फीचर्स को लेकर चर्चा में बना हुआ है. सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ जेन टेक्नोलॉजी-एन्वायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन वाले इस ईयरफोन की कई खासियते हैं.

Boult FX Charge के फीचर्स
एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह ईयरफोन 32 घंटे तक चलता है. इसमें फास्ट चार्जिंग (USB-C) सुविधा है. अगर आप इसे केवल 5 मिनट के लिए चार्ज करते हैं तो भी यह 7 घंटे का प्लेटाइम दे सकता है. इसमें IPX5 वाटर रेजिस्टेंस की भी सुविधा है. इसके अलावा इसमें 14.2mm ड्राइवर है, और ब्लूटूथ 5.2 लगा हुआ है. इन सब खूबियों की वजह से इस नेकबैंड से सुनने का अनुभव लाजवाब हो जाता है. यह दो रंगों काले और हरे रंग में उपलब्ध है.

FXCharge नेकबैंड की अन्य विशेषताएं
जेन टेक्नोलॉजी (एन्वायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन) से चलने वाला FXCharge नेकबैंड एक बेहतरीन प्रोडक्ट है, क्योंकि इसमें इमर्सिव और सीमलेस अनुभव, माइक्रोफोन इनपुट, आईपीएक्स 5 वाटर रजिस्टेंस, रिडिफाइंड इनलाइन कंट्रोल, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, और 14.2 मिमी हाई-फाई ड्राइवर मिलता है. यह नेकबैंड आईओएस, एंड्रॉइड, मैकबुक और विंडोज के साथ सपोर्ट करता है.

इस ईयरफोन की कितनी है कीमत
यह ईयरफोन पावर-पैक इन ईयर नेकबैंड www.boultaudio.com और अमेज़न पर सिर्फ 899 रुपये में मिल रहा है. जेन टेक्नोलॉजी वाले नेकबैंड FXCharge के बारे में बात करते हुए बोल्ट ऑडियो के सीईओ और सह-संस्थापक वरुण गुप्ता ने कहा, "ऐसे युग में जहां पर टेक्नोलॉजी हर एक सेकेंड के बाद अपडेट होती जा रही है, वहां पर हम अपने ग्राहकों के लिए कोई ऐसा उत्पाद नहीं पेश करना चाहते हैं, जो उनके लिए उपयुक्त और उपयोगी न हो. हमारे लिए कम्फर्ट सबसे ज्यादा मायने रखता है. इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हमने ज़ेन टेक्नोलॉजी से चलने वाले एन्वायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन FXCharge को बाजार में उतारा है."

बोल्ट ऑडियो एक स्वदेशी ब्रांड
बता दें कि बोल्ट ऑडियो एक स्वदेशी ब्रांड है, जो सबसे अच्छी टेक्नोलॉजी वाले गैजेट्स को बाजार में उतारने में विश्वास करता है. बोल्ट ऑडियो काम्प्लेक्स डिजाइन, डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी  और हाई-फिडेलिटी एकॉस्टिक को बढ़ावा देता है. इन सब खूबियों के कारण नेकबैंड ग्राहकों का पसंदीदा नेकबैंड बन जाता है. 

VIDEO: 'शार्क टैंक इंडिया' की इस खूबसूरत जज ने कैसे खड़ी की करोड़ों की संपत्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago