होम / टेक / IPhone-14 की लॉन्च पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब उठेगा फोन से पर्दा, क्या होगी कीमत?

iPhone-14 की लॉन्च पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब उठेगा फोन से पर्दा, क्या होगी कीमत?

iPhone लगातार डिमांड में बने रहते हैं और हाई प्राइज़ रेंज के बावजूद इन्हें खरीदने वालों की संख्या कम नहीं होती.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आईफोन-14 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. एपल का यह फ्लैगशिप फोन अगले महीने बाजार में आ सकता है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी 7 सितंबर को iPhone-14 से पर्दा उठा सकती है. इस सीरीज में आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स के शामिल होने की उम्मीद है. 

कुल बिक्री में 50% हिस्सेदारी
आईफोन-14 को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी के आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि 7 सितंबर को यह इंतजार खत्म हो जाएगा. iPhone लगातार डिमांड में बने रहते हैं और हाई प्राइज़ रेंज के बावजूद इन्हें खरीदने वालों की संख्या कम नहीं होती. एक अनुमान के मुताबिक, एपल की कुल बिक्री में करीब 50% हिस्सेदारी आईफोन की होती है.

इतनी हो सकती है कीमत
आईफोन-14 की कीमत की बात करें, तो इसके करीब 64,000 रुपए से शुरू होने की उम्मीद है. वहीं, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स पिछले वर्जन से 8000 से 8500 रुपए तक महंगे हो सकते हैं. कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन-14 का स्टैंडर्ड मॉडल काफी हद तक आईफोन-13 से मिलता-जुलता होगा. वहीं, 14 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कहा जा रहा है कि iPhone 14 में 6.1 इंच और मैक्स में 6.7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है.

मिल सकते हैं 5 कलर ऑप्शन
एपल के इस सीरीज में ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल, रेड और व्हाइट कलर का ऑप्शन मिल सकता है. यानी आईफोन-14 के इन रंगों में उपलब्ध होने की संभावना है. माना जा रहा है कि आईफोन 14 सीरीज में बैटरी कैपेसिटी बढ़ाई जा सकती है. 14 में 3,279mAh,14 मैक्स में 4,325mAh की बैटरी मिल सकती है. 14 सीरीज में f/1.9 अपर्चर लेंस और ऑटोफोकस के साथ एक अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा भी मिलने की उम्मीद है. जबकि 14 प्रो और 14 प्रो मैक्स में 48-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल रियर सेंसर भी हो सकता है.

6GB LPDDR5 रैम
मेमोरी की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 14 प्रो और प्रो मैक्स में 6GB LPDDR5 रैम मिल सकती है. वहीं, यह भी खबर है कि एपल आईफोन 14 के साथ ही कई प्रोडक्ट बाजार में उतारने का सिलसिला शुरू कर सकती है. इसमें नया मैक लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर, एपल वॉच और आईपैड की नई रेंज शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago