होम / टेक / IPhone 14 पर आया एक और बड़ा अपडेट, खरीदने का प्लान करने से पहले यह जानना जरूरी

iPhone 14 पर आया एक और बड़ा अपडेट, खरीदने का प्लान करने से पहले यह जानना जरूरी

iPhone 14 New Update: सैमसंग iPhone 14 सीरीज के सभी चार मॉडलों के लिए OLED पैनल की आपूर्ति करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: टेक दिग्गज एप्पल (Apple) अपकमिंग iPhone 14 और iPhone 14 Pro के लिए अलग-अलग OLED पैनल ग्रेड का उपयोग करने की योजना बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. कंपनी iPhone 14 मॉडल के लिए अपने लेटेस्ट और सबसे बेस्ट मटीरियल सेट का उपयोग करेगी.

iPhone 14 के लिए सैमसंग देगी पैनल
रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग iPhone 14 सीरीज के सभी चार मॉडलों के लिए OLED पैनल की आपूर्ति करेगी. आपको बता दें कि एक OLED सामग्री सेट में डोपेंट, होस्ट, प्राइम और अन्य शामिल होते हैं, जिनका उपयोग लाल, हरा और नीला पिक्सल बनाने के लिए किया जाता है.

M सीरीज क्या है
सैमसंग डिस्प्ले सैमसंग के गैलेक्सी और एप्पल के आईफोन पर इस्तेमाल होने वाले अपने मटेरियल सेट को एम सीरीज कहता है. दक्षिण कोरियाई डिस्प्ले निर्माता ने 2017 में एप्पल के पहले ओएलईडी आईफोन, आईफोन एक्स और 2018 आईफोन एक्सएस के लिए अपने एलटी सेट का इस्तेमाल किया था, लेकिन 2019 से इसने गैलेक्सी स्मार्टफोन और आईफोन के लिए आपूर्ति किए गए पैनल के लिए अपनी एम सीरीज का उपयोग करना शुरू कर दिया.

...ताकि फोन गर्म न हो
सैमसंग डिस्प्ले आईफोन 14 सीरीज में स्टैंडर्ड 6.1-इंच और 6.7-इंच मॉडल के लिए अपने एम11 मटेरियल सेट का उपयोग करेगा. इन फोनों में कम तापमान वाले पॉलीक्रिस्टलाइन सिलिकॉन (एलटीपीएस) पतले-फिल्म ट्रांजिस्टर (टीएफटी) ओएलईडी पैनल होंगे, जो उच्च-स्तरीय मॉडल में उपयोग किए जाने वाले निम्न-तापमान पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (एलटीपीओ) टीएफटी ओएलईडी पैनलों की तुलना में कम उन्नत हैं.

आईफोन 14 सीरीज में दो उच्चस्तरीय मॉडल सैमसंग डिस्प्ले के एम12 मटेरियल सेट का उपयोग करेंगे. सैमसंग के आगामी फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 पर ओएलईडी पैनल के लिए इसी ओएलईडी मटेरियल सेट का उपयोग किया जा रहा है.

VIDEO: इन 8 'खतरनाक ऐप्स' को Android फोन से तुरंत करें डिलीट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

9 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

13 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

9 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

15 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago