होम / टेक / टॉप-50 इनोवेटिव कंपनियों की लिस्ट देखकर हैरान हो सकते हैं आप
टॉप-50 इनोवेटिव कंपनियों की लिस्ट देखकर हैरान हो सकते हैं आप
भारत की भले ही एक भी कंपनी BCG की टॉप 50 की लिस्ट में न हो, लेकिन चीन की 6 कंपनियों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है. साल 2021 में चीन की चार कंपनियां लिस्ट में थीं
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: Apple, Microsoft, Amazon, Alphabet और Tesla दुनिया की टॉप-5 कंपनियां हैं जो Boston Consulting Group’s यानी BCG की साल 2022 की टॉप-50 इनोवेटिव कंपनियों की लिस्ट में हैं. ये लगातार तीसरी बार है जब Apple इस लिस्ट में पहले नंबर पर है और Alphabet को पछाड़कर Microsoft नंबर दो की पोजीशन पर आई है.
BCG की लिस्ट में भारत की एक भी कंपनी नहीं
भारत में जहां टेक कंपनियों की भरमार है, इनोवेशन को लेकर इतनी बड़ी बड़ी बातें होती हैं, इनोवेटिव कंपनियों की इस ताजा लिस्ट में भारत की एक भी कंपनी टॉप 50 में शामिल नहीं है. ये आलम तब है जब अमेरिका और यूरोप जैसी अर्थव्यवस्थाएं भारतीय टेक कंपनियों के दम पर चलती हैं. न तो इस लिस्ट में एजुकेशन टेक्नोलॉजी की कंपनी Byju's है, जिसने देश में शिक्षा को टेक्नोलॉजी से जोड़कर नई क्रांति की शुरुआत की और न ही Infosys, Wipro, TCS जैसी दिग्गज कंपनियां है, जो बड़े पैमाने पर दुनिया भर के देशों में अपनी सेवाएं देती हैं. हालांकि TCS इकलौती ऐसी भारतीय कंपनी रही थी जिसने साल 2014 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी.
लेकिन चीन की 6 कंपनियां लिस्ट में
भारत की भले ही एक भी कंपनी BCG की टॉप 50 लिस्ट में न हो, लेकिन चीन की 6 कंपनियों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है. जबकि पिछले साल 2021 में चीन की चार कंपनियां इस लिस्ट में शामिल थीं. इस साल चीन की वायरलेस नेटवर्किंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Huawei इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है. जो पिछले साल भी इस पायदान पर थी. इसके अलावा Alibaba जो पिछले साल 14वें नंबर पर था, इस साल ये 22वें नंबर पर खिसक गया है. JD.com या Jingdong जो कि चीन की सबसे बड़ी रिटेलर है, लिस्ट में 30 नंबर पर है. इसके बाद Xiaomi 31वें, Tencent 41वें और नई नई शामिल हुई Bytedance भी 45वें नंबर पर है.
क्या रहा क्राइटेरिया
BCG की 2022 की ग्लोबल इनोवेशन सर्वे में दो तिहाई कंपनियों ने क्लाइमेट एंड सस्टेनिबिलिटी (C&S) को अपनी टॉप कॉर्पोरेट प्रायोरिटी में रखा, लेकिन पांच में से सिर्फ एक ही उस पर कदम उठाने को तैयार हैं. कई बड़ी कंपनियों ने रोजाना नेट जीरो को लेकर वादे किए लेकिन कुछ ही प्रोडक्ट, प्रोसेस और बिजनेस मॉडल इनोवेशन के लिए तैयार हुईं. साल 2022 की लिस्ट में केवल 56% कंपनियां ही अपनी तीन प्राथमिकताओं में से इनोवेशन और C&S की रैंक में आ पाईं. 9% ने C&S को प्राथमिकता दी और 75% ने इनोवेशन को प्राथमिकता दी.
इस साल 4 नई कंपनियां शामिल हुईं
इस साल 2022 में चार नई कंपनियों ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई. Nvidia, जो कि अमेरिका की एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, इस लिस्ट में 15वें नंबर है. जर्मनी की ऑनलाइन रिटेलर Zalando इस लिस्ट में पहली बार जगह बनाने में कामयाब हुई है, उसे 25 स्थान मिला है. TikTok की मालिक कंपनी ByteDance ने भी इस लिस्ट में पहली बार जगह बनाई है, ये 45 नंबर पर है और आखिर में Panasonic पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुई है, ये 46वें नंबर पर है. इसके अलावा 8 ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने इस लिस्ट में वापसी की है.
VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे
टैग्स