होम / टेक / Youtube के यूजर्स की संख्या में हुआ 2.7 गुना इजाफा, अब मोबाइल नहीं Smart Tv बने पहली पसंद

Youtube के यूजर्स की संख्या में हुआ 2.7 गुना इजाफा, अब मोबाइल नहीं smart tv बने पहली पसंद

YouTube को अकेले दिसंबर 2021 में भारत में 55 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा स्ट्रीम किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः सर्च इंजन कंपनी गूगल के वीडियो स्ट्रिमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के यूजर्स की संख्या में 2.7 गुना इजाफा हुआ है. पहले जहां लोग लैपटॉप या फिर मोबाइल ऐप के माध्यम से इस प्लेटफॉर्म पर जाते थे, वहीं अब कनेक्टेड टीवी के माध्यम से इस पर अपने पसंदीदा वीडियोज को देखते थे. YouTube को अकेले दिसंबर 2021 में भारत में 55 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा स्ट्रीम किया गया था. 

गूगल ने ब्लॉग के माध्यम से दी जानकारी

गूगल ने अपने ब्लॉग के माध्यम से ये जानकारी शेयर की है. सिर्फ एक महीने में भारत में 55 मिलियन से अधिक लोगों ने अपने टीवी पर YouTube स्ट्रीम किया. यह वीडियो खपत की प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है, यह देखते हुए कि भारत में CTV की पहुंच 2025 तक दोगुनी होने की उम्मीद है. 

स्मार्ट टीवी की बिक्री बढ़ने से बढ़ गई प्लेटफॉ्र्म पर यूजर्स की संख्या

गूगल ने कहा कि भारत में लोग ज्यादातर अब स्मार्ट टीवी ही खरीद रहे हैं. ऐसे में लोग टीवी पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट के अलावा यूट्यूब पर भी बहुत ज्यादा समय बिता रहे हैं. पहले जहां लोग केबल टीवी देखते थे, वहीं अब दर्शकों का ज्यादातर समय ओटीटी कंटेंट को देखने में जाता है. इससे टीवी पर ब्रांड्स को दर्शकों तक पहुंचने के लिए अपनी नीति में भी बदलाव करना पड़ रहा है. 

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सामग्री ज्यादा बेहतर

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रत्येक दर्शक वर्ग के लिए बेहतर कंटेंट मौजूद है, जिसे वो अपने खाली समय के अनुसार देख सकता है. ऐसे में बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी पर बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ कंटेंट देखने पर घर में ही सिनेमा हॉल जैसी फीलिंग आती है. इससे लोग CTV पर YouTube और ओवर-द-टॉप (OTT) सेवाओं सहित विभिन्न स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से सामग्री देख रहे हैं. लोग सीटीवी पर वीडियो कंटेंट देख रहे हैं जो डेस्कटॉप और मोबाइल पर देखे गए की तुलना में 2 गुना अधिक है.

VIDEO: Zomato के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट, समझिए

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

12 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

12 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

18 hours ago