होम / टेक / भारत में शुरू हुई Apple IPhone 15 की बिक्री, Apple Store के बाहर लगी लोगों की कतार!

भारत में शुरू हुई Apple iPhone 15 की बिक्री, Apple Store के बाहर लगी लोगों की कतार!

आज Apple iPhone 15 खरीदने के लिए दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में सुबह 5 बजे से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

भारत में मौजूद एप्पल (Apple) फैन्स को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वह आखिरकार आ ही गया है. आज सुबह 8 बजे से भारत में एप्पल की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone के नए मॉडल iPhone 15 सीरीज (Apple iPhone 15) की बिक्री की शुरुआत हो चुकी है. इस मौके पर दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल (Select Citywalk) में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली है और ये लोग यहां सुबह के लगभग 5 बजे से iPhone 15 खरीदने का इतंजार कर रहे हैं. 

भारत में शुरू हुई iPhone 15 की बिक्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल अप्रैल में ही भारतीय एप्पल फैन्स को कंपनी द्वारा जबरदस्त तोहफा दिया गया था. दरअसल 2023 से पहले भारत में एप्पल के डीलरशिप स्टोर्स तो हुआ करते थे लेकिन भारत में कोई भी एप्पल स्टोर (Apple Store) नहीं हुआ करता था. इस साल एप्पल ने भारतीय फैन्स को तोहफा देते हुए देश की राजधानी दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल और देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में दो एप्पल स्टोर्स खोले थे. आज iPhone 15 (Apple iPhone 15) खरीदने के लिए दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में सुबह 5 बजे से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. 

मिलेंगे कौन से मॉडल्स?
देश में दो एप्पल स्टोर्स खुलने के बाद लॉन्च होने वाला एप्पल (Apple) का यह पहला उत्पाद होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 15 (Apple iPhone 15) को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मौजूद हर एप्पल स्टोर पर देखने को मिलती है. दरअसल हर बार एप्पल की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के लांच होने पर दुनिया भर के एप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की यह कतार देखने को मिलती ही है. iPhone 15 सीरीज में आपको iPhone 15, iPhone 15 प्लस (iPhone 15 Plus) iPhone 15 प्रो (iPhone 15 Pro), iPhone 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) नामक मॉडल्स उपलब्ध करवाए जाएंगे. 

iPhone 15 के वैरिएंट और कीमत
दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल (Select Citywalk Mall) के साथ-साथ मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर भी लोगों की लंबी कतार देखने को मिली है. मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों ने बताया है कि वह यहां सुबह 4 बजे से खड़े हैं. अब धीरे-धीरे एप्पल स्टोर (Apple Store) के कर्मचारी लोगों को फोन खरीदने के लिए एप्पल स्टोर्स में प्रवेश करवा रहे हैं. iPhone 15 के 128GB वैरिएंट के लिए आपको लगभग 80,000 रूपए चुकाने होंगे, वहीं अगर आप iPhone 15 का 256GB वैरिएंट लेने की सोच रहे हैं तो 89,900 रूपए और iPhone 15 के 512GB वैरिएंट के लिए आपको 1 लाख 10 हजार रूपए चुकाने होंगे. iPhone 15 प्लस (iPhone 15 Plus) के 128GB वैरिएंट के लिए आपको 90,000, 256GB वैरिएंट के लिए 99,900 रूपए और 512GB वैरिएंट के लिए 1,19,900 रूपए चुकाने होंगे. iPhone 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) के 128GB वैरिएंट के लिए 1 लाख 35 हजार, 256GB वैरिएंट के लिए 1 लाख 45 हजार, 512GB वैरिएंट के लिए 1 लाख 65 हजार और 1TB वैरिएंट के लिए 1 लाख 85 हजार रूपए चुकाने होंगे. 
 

यह भी पढ़ें: Stock Market: कौन से शेयर आज भर सकते हैं झोली और किनसे दूर रहने में है भलाई

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago