होम / टेक / जनरेटिव AI बनाने के लिए उत्सुक Apple ने मांगी मीडिया से मदद, क्या है पूरा मामला?

जनरेटिव AI बनाने के लिए उत्सुक Apple ने मांगी मीडिया से मदद, क्या है पूरा मामला?

अपने जनरेटिव AI मॉडल को विकसित करने के लिए एप्पल न्यूज कंपनियों से मंजूरी मांग रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नवंबर 2022 में जब OpenAI के द्वारा चैटबॉट ChatGPT को लॉन्च किया गया तो पूरी दुनिया को जनरेटिव AI की क्षमता दिखने लगी और उसके बाद से ChatGPT ने पूरी दुनिया में हलचल मचाकर रख दी. माइक्रोसॉफ्ट ने भी ChatGPT को अपने ब्राउजर बिंग के साथ जोड़कर उसका भरपूर फायदा उठाना चाहा अब ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी और जानी-मानी टेक कंपनी एप्पल (Apple) कैसे पीछे रह जाती? इसीलिए Apple ने तय किया कि वह भी अपना एक अलग जनरेटिव AI मॉडल बनाएगी. अब खबर आ रही है कि Apple ने इस मॉडल से संबंधित रिसर्च के लिए मीडिया वेबसाइटों से मदद मांगी है. 

Apple ने किस से की बात?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल (Apple) ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान प्रमुख न्यूज एजेंसियों से बातचीत की है और अपने जनरेटिव AI मॉडल को विकसित करने के लिए एप्पल न्यूज कंपनियों से मंजूरी मांग रहा है ताकि वह अपने AI मॉडल में उनके मैटेरियल का इस्तेमाल कर सके. मामले के जानकारों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone निर्माता कंपनी 50 मिलियन डॉलर की कीमत के आर्काइव न्यूज आर्टिकल्स के लिए लाइसेंस जारी कर सकती है. एप्पल ने इस मामले में जिन न्यूज एजेंसियों से बात की है उनमें कोंडे नास्ट (Conde Nast), पब्लिशर ऑफ वोग (Publisher Of Vogue), न्यू योर्कर (New Yorker), NBC न्यूज (NBC News), IAC, पीपल (People), द डेली बीस्ट (The Daily Beast) और बेटर होम्स एंड गार्डन्स (Better Homes And Gardens) के नाम शामिल हैं. 

AI और Apple 
रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि जिन न्यूज एजेंसियों से एप्पल (Apple) ने बात की है उनमें से कुछ एजेंसियां इस लाइसेंस को लेकर काफी उत्सुक हैं. फिलहाल एप्पल द्वारा इस मुद्दे को लेकर कुछ भी साफ़ नहीं किया गया है और मीडिया के सवालों का जवाब भी अभी तक नहीं दिया गया है. पिछले कुछ समय के दौरान एप्प्ल ने काफी बढ़-चढ़कर जनरेटिव AI के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट किया है और एप्प्ल अपनी इस तकनीक के इस्तेमाल से अपने डिवाइसों के आम फंक्शनों को भी बेहतर बना रहा है. इसके साथ ही एप्पल ने नया मैकबुक प्रो और आई-मैक कंप्यूटर भी जारी किया है और कंपनी का दावा है कि ये ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रिसर्चर्स के द्वारा भी इस्तेमाल किये जा सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें: Infosys ने इतने बिलियन की डील की कैंसिल, जानते हैं ठीक इस इस्‍तीफे के बाद आई है ये खबर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

37 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

4 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

2 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

2 hours ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

3 hours ago