होम / टेक / Twitter की 'ब्लू सर्विस' पर आया एक और नया अपडेट, जानिए मस्क ने क्या कहा

Twitter की 'ब्लू सर्विस' पर आया एक और नया अपडेट, जानिए मस्क ने क्या कहा

जब धड़ल्ले से सब्सक्रिप्शन फी के तहत लोगों को ब्लू टिक दिया जाने लगा तो कई यूजर्स ने हाई प्रोफाइल हस्तियों और बड़े ब्रैंड्स की फेक आईडी बनाकर ब्लू टिक हासिल कर लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Twitter पर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फेक अकाउंट्स को भी ब्लू टिक दिए जाने और फेक न्यूज फैलने के बाद ट्विटर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण तत्काल प्रभाव से ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया. अब इसे लेकर ट्विटर के मालिक ईलॉन मस्क ने नई जानकारी दी है.

इस बार वेरिफिकेशन भी हो सकता है
मस्क ने कहा कि ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा अगले सप्ताह के अंत तक शुरू हो सकती है. ऐसा भी संभव है कि इस बार हर किसी को ब्लू टिक नहीं दिया जाएगा, चाहे वो सब्सक्रिप्शन ही क्यों न लेना चाहे. उसके लिए पहले उसे वेरिफिकेशन स्टेज से गुजरना होगा. इसके लिए यूजर्स को 8 डॉलर चुकाना होगा.

फेक आईडी को भी दे दिया गया ब्लू टिक
पिछले दिनों जब धड़ल्ले से सब्सक्रिप्शन फी के तहत लोगों को ब्लू टिक दिया जाने लगा तो कई यूजर्स ने हाई प्रोफाइल हस्तियों और बड़े ब्रैंड्स की फेक आईडी बनाकर ब्लू टिक हासिल कर लिया और फिर फेक ट्वीट पोस्ट किए, जिसके कारण इन कंपनियों के बिजनेस पर काफी निगेटिव इंपैक्ट पड़ा. जब हाहाकार मचा तब आनन-फानन में इस सर्विस को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया.

यूजर को मस्क ने क्या किया रिप्लाई
इस संबंध में जब एक यूजर ने मस्क से पूछा कि इस सर्विस की शुरुआत फिर कब से होगी तो उन्होंने जवाब दिया कि अगले सप्ताह के आखिरी तक इसके फिर से आने की हम उम्मीद कर सकते हैं. Twitter अभी कुछ ब्लू टिक प्रोफाइल के नीचे Official का टैग भी दे रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि जो लोग वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पार कर लेंगे और सब्सक्राइब करेंगे तो ब्लू टिक के साथ-साथ उनकी प्रोफाइल में ऑफिशियल भी जोड़ा जाएगा.

 

 

42 मिनट तक का वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे
आपको बता दें कि मस्क ने ये भी कहा कि जो कोई उनका ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेगा, वो ट्विटर पर 42 मिनट तक का वीडियो भी पोस्ट कर सकेगा. इसके अलावा इन लोगों के ट्वीट्स की पहुंच भी सामान्य प्रोफाइल वाले यूजर्स की तुलना में अधिक रहेगी.

VIDEO : धोनी के पास कहां-कहां और कितनी है प्रॉपर्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

2 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago