✕

होम / टेक / AIWA बजाएगी सबका बैंड, इनके स्मार्ट टीवी के आगे सब फेल; जानिए ऐसा क्या है खास

AIWA बजाएगी सबका बैंड, इनके स्मार्ट टीवी के आगे सब फेल; जानिए ऐसा क्या है खास

आइवा टीवी की शुरुआत 32” (HDR) मॉडल के लिए 29,999 रुपये से होती है और 65” (4के यूएचडी) मॉडल के लिए कीमत 1,39,990 रुपये तक जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 'लग्जरी अकॉस्टिक्स' स्पीकर्स सीरीज की सफलता के बाद, प्रीमियम जापानी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड आइवा (AIWA) ने टीवी की अपनी सबसे जबर्दस्त सीरीज ‘मैग्निफिक’ (Magnifiq smart TV range) लॉन्च की है. टेलीविजन की यह सीरीज अपनी श्रेणी में सबसे अधिक सुविधाएं प्रदान करती है. शानदार डिस्पले स्क्रीन, जबरदस्त साउंड  इस टीवी को दूसरों से अलग खड़ा करती है.

Google Certification है इसकी यूएसपी

AIWA के मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया अजय मेहता ने इस टीवी रेंज की यूएसपी के बारे में बात करते हुए कहा कि गूगल सर्टिफिकेशन इसे दूसरे ब्रांड्स से अलग बनाता है। गूगल सर्टिफिकेशन से आशय है कि गूगल प्लेस्टोर पर कोई भी नया ऐप आएगा या कोई ऐप अपडेट होगा तो ये आपके टीवी पर भी स्वत: ही हो जाएगा। ये सुविधा अभी सिर्फ सोनी के पास है। ऐसे में आइवा के ग्राहकों के लिए ये एक तोहफा है। मेहता ने बताया कि उनके टीवी की कीमत बड़े ब्रैंड्स की तुलना में करीब तीस फीसदी कम होगी। आइवा जल्दी ही वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर और एयरकंडीशनर के मार्केट में भी अपनी धमक दिखाएगी। 

अभी ऑनलाइन सेल से परहेज

मेहता का कहना है कि हम जानते हैं कि कस्टमर हमारे टीवी को टच ऐंड फील करें, इसलिए अभी शुरुआत में हम ऑनलाइन सेल के बजाए ऑफलाइन सेल पर ज्यादा फोकस करेंगे। 30 शहरों में अब टीवी सेट बेचेंगे।

 एंड्रॉइड 11 और एआई कोर 4 प्रोसेसर द्वारा संचालित यह सीरीज कद्रदान दर्शकों की आवश्यकता पूरी करती है जो नए ‘रेंज-टॉपिंग’ उत्पादों की तलाश में हैं. यह रेंज पूरी तरह लोडेड 32” से शुरू होती है और 43” (एफएचडी और यूएचडी), 50 (4के यूएचडी), 55” (4के यूएचडी) और 65” (4के यूएचडी) तक फैली हुई है और इसकी कीमत (एमआरपी) 29,990 रुपये से लेकर 1,39,990 रुपये.

इसके अलावा, रेंज के 55" और 65" मॉडल बेहतर ऑडियो के लिए बिल्ट-इन साउंडबार के साथ आते हैं. साउंडबार को आइवा ऑथेंटिक सिग्नेचर साउंड तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है. टेलीविज़न साउंड आउटपुट उसी सेगमेंट के उत्पादों के लिए सबसे अधिक है.
 
इस मैग्निफिक सीरीज में कंपनी के स्वामित्व वाले क्रिस्टा टेक विजन के साथ, आइवा वर्टिकल ऐरे डिस्प्ले, एआई क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1.07 बिलियन कलर्स और 350 एनआईटी* ब्राइटनेस के साथ पिक्चर क्वालिटी में एक नया मानक पेश कर रहा है. जब वास्तविक जैसी तस्वीर की गुणवत्ता को आइवा की एम्फीथिएटर व्यू तकनीक के साथ जोड़ा जाता है, तो यह वास्तव में शानदार ऑडियो-विजुअल अनुभव प्रदान करता है.

AIWA टीवी ब्लैक रिफ्लेक्ट तकनीक वाली सुरक्षात्मक फिल्म के साथ आते हैं, जिसे विशेष रूप से हानिकारक विकिरण से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. उपयोग की जाने वाली एंटी-ग्लेयर तकनीक, स्क्रीन पर प्रतिबिंबों को कम करती है और आंखों की थकान को कम करने में मदद करती है. इसके अतिरिक्त, कंपनी का एमईएमसी (मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपनसेशन) यह सुनिश्चित करता है कि फास्ट मोशन फ्रेम के दौरान इमेज क्रिस्प और शार्प रहे.

लॉन्च और मैग्निफिक टीवी सीरीज के बारे में बोलते हुए, आइवा (एआईडब्ल्यूए) इलेक्ट्रॉनिक्स इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुरे शौइची शी और आइवा कंपनी लिमिटेड (टोक्यो जापान) के ग्लोबल बिजनेस डायरेक्टर ने कहा, “हम आइवा इंडिया की स्थापना अपने क्षेत्रीय मुख्यालय के रूप में किए जाने पर उत्साहित हैं, जिसके माध्यम से भारतीय उपभोक्ताओं को  आइवा का स्थायित्व सुनिश्चित करने की उम्मीद है. हमारे वर्ड-क्लास टेलीविज़न के लॉन्च पर, हमें यकीन है कि उपभोक्ता पिछले 70 वर्षों में नवीनतम और सबसे शक्तिशाली एंड्रॉइड 11 तकनीक के साथ आइवा की उत्कृष्टता की विरासत को देखने के लिए आश्वस्त महसूस करेंगे.

आइवा इंडिया के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने कहा, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आइवा के लक्ज़री स्पीकर्स की रेंज लाने के बाद से टीवी की मैग्निफिक सीरीज़ असाधारण गुणवत्ता मानकों के साथ आती है, जिसके लिए आइवा को पिछले 70 वर्षों से जाना जाता है. हमारे टीवी उन उपभोक्ताओं के लिए सबसे उपयुक्त हैं जो उत्पादों की पूर्व-खरीद के बारे में विस्तार से शोध करते हैं और गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी तथा सुविधाओं से समझौता किये बगैर सर्वोत्तम संभव मूल्य पर खरीदारी करते हैं. 

 हमें इस परियोजना के माध्यम से मेक इन इंडिया पहल में योगदान देने पर भी गर्व है. आइवा इंडिया के लिए मूल्य के हिसाब से टीवी सबसे बड़ी श्रेणी बनने की ओर अग्रसर हैं और इसके बाद कई अन्य उत्पाद श्रेणियों को लॉन्च किया जाएगा. यह भारत के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की शीर्ष पंक्ति के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक ठोस और बड़ा कदम है ." 

अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मैग्निफिक सीरीज के लिए, कंपनी ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज के साथ विनिर्माण भागीदारी की है और सरकार की मेक इन इंडिया पहल में योगदान देने के लिए तत्पर है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

2 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

3 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

5 hours ago