✕

होम / टेक / अब गया बफरिंग का जमाना, 5G लॉन्च से पहले इस Airtel ने दूर की ग्राहकों की यह परेशानी

अब गया बफरिंग का जमाना, 5G लॉन्च से पहले इस Airtel ने दूर की ग्राहकों की यह परेशानी

यह अपने एज नेटवर्क का उपयोग करके वेब और वीडियो के कंटेंट को डिलीवर करने में तेजी लाएगा ताकि कंटेंट को यूजर्स के करीब लाया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः 5G के लॉन्च से पहले दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने क्लाउड पोर्टफोलियो को विस्तार देने के लिए कई नए उत्पादों की घोषणा की है. इस पोर्टफोलियो में कंपनी का क्लाउड एज कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (सीडीएन) शामिल है. यह अपने एज नेटवर्क का उपयोग करके वेब और वीडियो के कंटेंट को डिलीवर करने में तेजी लाएगा ताकि कंटेंट को यूजर्स के करीब लाया जा सके. इससे यूजर्स को बिना बफरिंग के कंटेंट देखने का अनुभव मिलेगा.

ये काम करेगा क्लाउड नेटवर्क

एयरटेल क्लाउड का सीडीएन सर्वरों पर देरी, लागत और लोड को कम करेगा जिससे कंपनियों के लिए ऐप के परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाएगा. यह सर्विस ओटीटी, एड-टेक, गेमिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में विशेष रूप से उपयोगी है.

यह सेवा नेटवर्क अनुकूलित है क्योंकि यह ग्राहकों को बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए 120 एज लोकेशंस, नेटवर्क स्ट्रेंथ और मोबिलिटी हैंडसेट की हिस्सेदारी का उपयोग करती है. एयरटेल इस प्लेटफॉर्म पर भारत की दो सबसे बड़ी ओटीटी कंपनियों और अन्य के साथ काम कर रही है.

हमारे पास हैं तीन बड़ी ताकतें

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और सीईओ, अजय चितकारा ने कहा, “5G के साथ, कंपनियां एज कंप्यूटिंग का उपयोग करके महत्वपूर्ण समस्याओं को हल करने के लिए 5G स्पेक्ट्रम की कम विलंबता, उच्च बैंडविड्थ और उच्च डिवाइस घनत्व का लाभ उठाएंगे. एयरटेल के पास क्लाउड के लिए तीन प्रमुख ताकतें हैं - हमारे पास 12 बड़े डेटा सेंटर और 120+ एज लोकेशन हैं. हमारे पास देश भर में और दुनिया भर के अधिकांश स्थानों पर व्यापक कवरेज वाला नेटवर्क भी है. अंत में हमारी जीटीएम ताकत का भारत में छोटे, मध्यम या बड़े सभी व्यवसायों से सीधा संबंध है. ”

ग्राहकों के लिए शुरू की सेवा

एयरटेल भी ग्राहकों के लिए अपनी एज कंप्यूटिंग सेवा शुरू कर रहा है. यह फैक्ट्रियों, गोदामों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों पर एक ही बॉक्स में 5G निजी नेटवर्क और एज कंप्यूटिंग लाएगा जिन्हें देरी के बिना सही समय पर और उच्च बैंडविड्थ नेटवर्क की आवश्यकता होगी. कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि निकट भविष्य में बैंकिंग, 5G एज, डेवलपर और हाइब्रिड क्लाउड आवश्यकताओं जैसी विशिष्ट इंडस्ट्रीज की आवश्यकताओं के लिए एयरटेल से तत्काल आधार पर कई लक्षित क्लाउड समाधान आएंगे.

VIDEO: असली में कौन हैं भगवान श्री कृष्ण? समझने के लिए ये वीडियो देखें

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

58 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

22 minutes ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

50 minutes ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

3 hours ago