होम / टेक / भारत में कब से शुरू होगी 5G की सर्विस, दूरसंचार मंत्री ने दिया इस सवाल का जवाब

भारत में कब से शुरू होगी 5G की सर्विस, दूरसंचार मंत्री ने दिया इस सवाल का जवाब

ऐसे में अब सरकार की तरफ से इस सेवा को शुरू होने को लेकर के भी अपनी तरफ से हिंट दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः भारत में इस वक्त 5G सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी चल रही है. खास बात यह है कि नीलामी को पांच दिन हो चुके हैं. ऐसे में अब सरकार की तरफ से इस सेवा को शुरू होने को लेकर के भी अपनी तरफ से हिंट दे दिया है. दूरसंचार व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात का इशारा पत्रकारों को एक सम्मेलन में अलग से बातचीत करने में दे दिया है. 

इस महीने से दिखने लगेंगे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सिग्नल

वैष्णव शनिवार को ‘दूरसंचार निवेश गोलमेज: भारत में 5जी के अवसर’ नामक सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत के उपभोक्ताओं के मोबाइल पर 5जी के सिग्नल इसी साल अक्टूबर के महीने से मिलने शुरू हो जाएंगे. स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद सरकार इनका आवंटन भी कंपनियों को जल्द से जल्द करना शुरू कर देगी. 

सबसे जल्दी 5जी सेवाएं शुरू करने वाला देश होगा भारत

वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसे ही स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म होगी, इसके कुछ ही दिन में हम स्पेक्ट्रम का आवंटन करेंगे. हमें उम्मीद है कि 5जी सेवाएं अक्टूबर महीने के आरंभ में शुरू हो सकती हैं और सालभर के भीतर देश में इसकी अच्छी पहुंच हो जाएगी. हमारा मानना है कि कई अन्य भौगोलिक क्षेत्रों की तुलना में हम कहीं अधिक तेजी से 5जी की शुरुआत करने में सफल रहेंगे। इसकी वजह यह है कि हमारी कई अन्य लागत नियंत्रण में हैं.’’

बीएसएनएल का होगा कायाकल्प, ट्राई हो जाएगा पुराना

मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल एक अच्छे बाजार संतुलनकर्ता के तौर पर उभरेगी. अभी बीएसएनएल और बीबीएनएल के मर्जर की बात कर रही है. दोनों कंपनियों के एक होने से काफी फायदा होने की उम्मीद है. सरकार पूरे कानूनी ढांचे को बदलने की योजना बना रही है जिससे दूरसंचार उद्योग सुगमता के साथ विकसित हो सके. इससे दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अस्तित्व ही कम हो जाएगा. टेलीकॉम क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहे इसके लिए भी सरकार अपनी तरफ से काम कर रही है. 

दो कंपनियों का नहीं रहेगा अधिकार

स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो और एयरटेल की मौजूदगी फिलहाल दिख रही है. वहीं वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की मौजूदगी न के बराबर है. ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि क्या टेलीकॉम क्षेत्र में केवल दो कंपनियां ही रह जाएंगी. इस पर दूरसंचार मंत्री ने कहा  ‘‘दो कंपनियों का अधिकार बना रहे, ऐसा नहीं होगा. सितंबर में जो सुधार किए गए थे उससे उद्योग में अच्छी स्थिरता आई है. हम चाहते हैं कि क्षेत्र में नई कंपनियां आएं और क्षेत्र में अच्छी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहने वाली है.’’

VIDEO: भारत की टॉप 10 अमीर महिलाओं की लिस्ट आई सामने, जानिए पहले नंबर पर किसका नाम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

11 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

16 hours ago