होम / टेक / WhatsApp का कड़ा एक्शन! 23 लाख अकाउंट किए बंद, अभी चेक करें अपना खाता

WhatsApp का कड़ा एक्शन! 23 लाख अकाउंट किए बंद, अभी चेक करें अपना खाता

आईटी नियम 2021 के अंतर्गत, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने नए आईटी नियम, 2021 के तहत जुलाई में भारत में 23 लाख से अधिक अवैध अकाउंट को बैन कर दिया. कंपनी ने गुरुवार को ये जानकारी दी. WhatsApp को भारत में जुलाई के महीने में 574 शिकायतें भी मिलीं.

40 करोड़ से अधिक WhatsApp यूजर्स
आपको बता दें कि देश में अभी करीब 40 करोड़ से अधिक WhatsApp यूजर्स हैं, इनमें से 23 लाख से अधिक अकाउंट बैन कर दिए गए. इस बात की जानकारी देते हुए कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने जुलाई 2022 के लिए अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है. जैसा कि मासिक रिपोर्ट में दर्ज किया गया है, व्हाट्सऐप ने जुलाई महीने में 2.3 मिलियन यानि 23 लाख से अधिक खातों (2,387,000) पर प्रतिबंध लगा दिया है."

सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के 4(1)(डी) के अनुसार प्रकाशित रिपोर्ट में भारत में यूजर्स से प्राप्त शिकायतों पर WhatsApp द्वारा की गई कार्रवाई का डेटा भी शामिल है. आपत्तियां शिकायत तंत्र के माध्यम से प्राप्त की गईं और सेवा की शर्तों के उल्लंघन के लिए इसकी रोकथाम और पता लगाने के तरीकों से खातों पर कार्रवाई की गई.

आईटी नियम 2021 में क्या है जरूरी
गौरतलब है कि आईटी नियम 2021 के अंतर्गत, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है. ये ऐसे प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य है.

WhatsApp सुरक्षा पर काफी काम कर रहा है
WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा के बीच दुरुपयोग को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है. इस संबंध में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हमने अपने यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य अत्याधुनिक तकनीक, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों और प्रक्रियाओं में निवेश किया है. हम यूजर्स के डेटा और उसकी निजता को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं."

Whatsapp का नया फीचर
आपको बता दें कि सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (Whatsapp) लगातार अपने यूजर्स का चैटिंग के दौरान एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लेकर के आता रहता है. इसी कड़ी में मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने 9 अगस्त से एक नई सुविधा की शुरुआत भी की है. इस नई सुविधा को पाने के लिए यूजर्स को अपने व्हाट्सऐप को अपडेट करना होगा. व्हाट्सऐप ने अपने नए फीचर की जानकारी ट्विटर द्वारा यूजर्स को दी है. अपेडट के अनुसार अब यूजर्स अपने फैमिली, फ्रैंड्स और कलीग्स को भेजे गए मैसेज को 2 दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे.

VIDEO :  WhatsApp के दो नए सबसे जबर्दस्त फीचर, स्टेटस से जुड़ा है ये बड़ा अपडेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

5 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

6 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago