होम / टेक / 1.20 लाख वाला IPhone 13 Pro Max सिर्फ 15 हजार में? जानें कहां दिख रहा यह 'ऑफर'?

1.20 लाख वाला iPhone 13 Pro Max सिर्फ 15 हजार में? जानें कहां दिख रहा यह 'ऑफर'?

एक ऐसा भी ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जहां iPhone 13 Pro Max सिर्फ 14,500 रुपये में ऑफर किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: iPhone 14 लॉन्च हो चुका है. ऐसे में पहले के मॉडल्स पर छूट मिलनी शुरू हो गई है. कम बजट वाले लोग कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने मॉडल्स पर मैक्सिमम डिस्काउंट तलाश रहे हैं. Amazon से लेकर Flipkart, Croma तक पर कूपन कोड और बैंक ऑफर्स भी देख रहे हैं. लेकिन एक ऐसा भी ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जहां iPhone 13 Pro Max सिर्फ 14,500 रुपये में ऑफर किया जा रहा है.

...तो जरा हो जाइए सावधान!
अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर 14,500 रुपये में 1.20 लाख रुपये वाला iPhone 13 Pro Max कहां मिल रहा है? यह ऑफर कहीं और नहीं, फेसबुक के मार्केटप्लेस पर मिल रहा है. BW Hindi आपको सचेत करना चाहता कि ज्यादा फायदे की तलाश में कहीं आप अपना नुकसान न करा बैठें. जब कभी भी आपको हाई डिमांडिंग प्रोडक्ट्स एकदम सस्ते में मिले तो तुरंत सावधान हो जाइए, क्योंकि आप ठगे जा सकते हैं. फेसबुक के मार्केटप्लेस पर 14,500 रुपये में जो iPhone 13 Pro Max मिल रहा, वो नकली है. यदि आप इस जाल में फंस गए, तो आपका लुटना तय है. इसलिए इस तरह के फेक ऑफर से हमेशा सतर्क रहें.

ओरिजिनल iPhone 13 Pro Max की वास्तविक कीमत
Amazon पर iPhone 13 Pro Max 8 प्रतिशत की छूट के साथ 1,19,000 रुपये में मिल रहा है. इस स्मार्टफोन के 128 जीबी वाले मॉडल की वास्तविक कीमत 1,29,900 रुपये है. इसके अलावा, आप इसपर एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,550 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं. इस फोन को खरीदने के लिए आपको No Cost EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

iPhone 13 Pro की कीमत
6.7 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले वाले इस iPhone की भारी डिमांड है. iPhone 14 लॉन्च होने के बावजूद इस मॉडल में अब तक कुछ खास छूट नहीं दी गई है. iPhone 13 Pro की कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन आपको 1,08,900 रुपये में मिल जाएगा. वहीं, iPhone 13 69,900 रुपये में और iPhone 13 mini 64,699 रुपये में मिल जाएगा.

सबसे सस्ता iPhone कौन सा?
मार्केट में अभी जो सबसे सस्ता iPhone उपलब्ध है, वो है- iPhone SE. Flipkart पर 64 जीबी मॉडल वाला यह स्मार्टफोन 23 प्रतिशत की छूट के साथ 30,499 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत इस मॉडल पर आप 17,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी ले सकते हैं.

VIDEO : WhatsApp ला रहा Kept Messages फीचर, जानिए इसका क्या होगा सबसे बड़ा फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago