✕

होम / सक्सेस स्टोरी / 1200 करोड़ की नेटवर्थ वाली ये स्टार बिजनेसवुमन जीती हैं सादा जीवन!

1200 करोड़ की नेटवर्थ वाली ये स्टार बिजनेसवुमन जीती हैं सादा जीवन!

कंपनी की कैपिटल भी 700 मिलियन से बढ़कर 12 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गई और इसके पीछे भी उन्हें ही प्रमुख वजह माना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

GCPL (गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड), भारत की अग्रणी कंज्यूमर गुड कंपनियों में से एक है और इस वक्त Nisaba Godrej, GCPL के चेयरपर्सन के पद पर नियुक्त हैं. उनके पिता का नाम Adi Godrej है और वह भारत के सबसे नामी बिजनेस ग्रुप्स में से एक, गोदरेज (Godrej) के चेयरमैन हैं. 

Nisaba Godrej की पढ़ाई
Nisaba Godrej ने Cathedral & John Connon से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है जिसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया के ‘द व्हार्टन स्कूल’ से साइकोलॉजी विषय में अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है. इसके साथ-साथ Nisaba ने जाने माने हार्वर्ड स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA की डिग्री भी प्राप्त की है. 

Godrej और Nisaba की यात्रा
Nisaba ने साल 2000-2001 के बीच गोदरेज कंपनी में अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट ब्रैंड मेनेजर के तौर पर की थी. साथ ही वह HR यानी मानव संसाधन विभाग की मेनेजर भी थीं. आगे चलकर साल 2008 में उन्हें गोदरेज की कृषि और पशु आहार शाखा Godrej Agrovet के बोर्ड में शामिल कर लिया गया. साल 2017 में Nisa को गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी GCPL के एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन के पद पर नियुक्त किया गया और आगे चलकर साल 2020 में उन्हें GCPL के मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार सौंपा गया. इतना ही नहीं, Nisaba ‘Teach For India’ नामक कार्यक्रम की बोर्ड मेम्बर भी हैं. ‘Teach For India’, एक कार्यक्रम है जो भारत में शिक्षा को बढ़ावा देता है और यह Teach For All Network नामक एक स्वतंत्र ग्रुप का हिस्स्सा है. 

Nisaba हैं एक स्टार बिजनेसवुमन
अपने पिता की जगह GCPL का चेयरपर्सन बनने से पहले Nisaba ने बालों के रंग और साबुन बेचने वाले एक लोकल ब्रैंड को एक ग्लोबल एंटरप्राइज में बदल दिया जो कीड़े मारने की दवा से लेकर, टिश्यू और परफ्यूम भी बेचता है. फोर्ब्स की मानें तो Nisaba 2007 में गोदरेज से जुडी थीं और कंपनी की कमाई 221 मिलियन डॉलर्स से बढ़कर 1.5 बिलियन डॉलर्स होने के पीछे उन्हीं का प्रमुख योगदान था. इतना ही नहीं, कंपनी की कैपिटल भी 700 मिलियन से बढ़कर 12 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गई और इसके पीछे भी Nisaba को ही वजह माना जाता है. 

Nisaba की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 में Nisaba Godrej की नेटवर्थ लगभग 1200 करोड़ रुपये के आस-पास है. लेकिन GCPL के चेयरपर्सन के रूप में उनकी सैलरी कितनी है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. अपनी जबरदस्त सफलता के बावजूद Nisaba Godrej अपने सरल और सादे जीवन और लाइफस्टाइल की जानी जाती हैं. इसके साथ ही, Nisaba उन चंद लोगों में से एक हैं जो अपने काम और निजी जीवन के बीच परफेक्ट रूप से संतुलन बनाकर रखते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: यूएस से मिले इस संकेत ने शेयर मार्केट को किया मजबूत, हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

10 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

1 hour ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

3 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

5 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

5 hours ago