होम / ताकत खेल की / जब हॉकी के जादूगर 'मेजर ध्यानचंद' बरसाने लगे चौके-छक्के, जवाब से चौंकाया

जब हॉकी के जादूगर 'मेजर ध्यानचंद' बरसाने लगे चौके-छक्के, जवाब से चौंकाया

ध्यानचंद क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप पहुंचे और बैटिंग कर रहे खिलाड़ी से क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई. इसके बाद जो हुआ, उसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का आज (29 अगस्त) जन्मदिन है, जिसे पूरे देश में खेल दिवस (National Sports Day) के रूप में मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद के हॉकी के हुनर की पूरी दुनिया को दीवानी थी. जब वह स्टिक थामे मैदान पर उतरते, विपक्षी टीम के हौसले उन्हें देखते ही पस्त हो जाते. वह एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे, जिनका तानाशाह हिटलर भी मुरीद था. मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर तो थे ही, क्रिकेट में भी उन्होंने जलवे दिखाए थे. हालांकि, उन्होंने अपने इस हुनर का प्रदर्शन राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नहीं किया.

माउंट आबू का वो ट्रेनिंग कैंप
मेजर ध्यानचंद ने एक क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप में जब बल्ला थामा, तब लोगों को पता चला कि अपने एक इशारे पर हॉकी की गेंद को नचाने वाले ध्यानचंद क्रिकेट की बॉल को भी मैदान से बाहर पहुंचाने का हुनर रखते हैं. 1961 में राजस्थान के माउंट आबू में क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप चल रहा था. ध्यानचंद भी हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए वहीं मौजूद थे. जब उन्हें क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप के बारे में पता चला, तो वह खुद को वहां जाने से नहीं रोक सके.

विकेटकीपर करता रहा इंतजार
ध्यानचंद क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप पहुंचे और बैटिंग कर रहे खिलाड़ी से क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई. इसके बाद जो हुआ, उसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी. क्रिकेट का बल्ला थामते ने मेजर ने गेंद को ऐसे हिट करना शुरू किया, जैसे वह हॉकी नहीं बल्कि क्रिकेट के ही महारथी हैं. गेंदबाज गेंद
फेंकते जा रहे थे और ध्यानचंद उसे बड़े आराम से बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे. उन्होंने एक भी बॉल विकेटकीपर के दस्तानों तक नहीं पहुंचने दी. 

सवाल का दिया शानदार जवाब
उन्होंने करीब 50 से 60 गेंद खेलीं, मगर कोई भी बॉल स्लिप या विकेट कीपर के पास नहीं जाने दी. ताबड़तोड़ बैटिंग उन्होंने बिना ग्लब्ज और पैड के की. क्रिकेट के मैदान पर सभी को हैरत में डालने के बाद जब मेजर ध्यानचंद से पूछा गया कि आपने एक भी बॉल विकेट कीपर के पास जाने नहीं दी, ऐसा कैसे किया? तो उन्होंने बड़ी सरलता से कहा - हम हॉकी स्टिक के दो इंच के छोटे से ब्लेड से गेंद को पीछे नहीं जाने देते तो फिर यह क्रिकेट का चार इंच का चौड़ा बैट है, इससे गेंद पीछे कैसे जा सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

9 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

15 hours ago