✕

होम / ताकत खेल की / T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबलों, आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का शानदार मिश्रण देखने को दिया. रेडिफ्यूजन और ICYMI के एक विश्लेषण के अनुसार इस टूर्नामेंट में कई ऐसे आंकड़े सामने आए, जिन्होंने इसे हाल के सबसे यादगार टी20 टूर्नामेंटों में शामिल कर दिया.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

ICYMI की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने कुल 383 रन बनाए. उनके बाद न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट 326 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

भारत के संजू सैमसन और ईशान किशन भी टूर्नामेंट के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे. सैमसन ने 321 रन बनाए, जबकि किशन ने 317 रन बनाए. न्यूजीलैंड के फिन एलन 298 रनों के साथ शीर्ष पांच बल्लेबाजों की सूची में शामिल रहे.

सिक्स हिटिंग में संजू सैमसन सबसे आगे

टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाज साफ दिखाई दिया. भारत के संजू सैमसन ने 24 छक्के लगाकर सिक्स हिटिंग की सूची में पहला स्थान हासिल किया. न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 20 छक्के लगाए, जबकि वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर ने 19 छक्के जड़े. ईशान किशन और साहिबजादा फरहान ने भी टूर्नामेंट में 18-18 छक्के लगाए.

गेंदबाजी में बुमराह और वरुण चक्रवर्ती का दबदबा

गेंदबाजी में भारत के जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. दोनों ने टूर्नामेंट में 14-14 विकेट लिए. उनके बाद शैडली वैन शाल्कविक, आदिल राशिद और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 13-13 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

इकॉनमी रेट में मोहम्मद मोहसिन सबसे किफायती

पाकिस्तान के मोहम्मद मोहसिन ने कम से कम 12 ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में सबसे बेहतर इकॉनमी रेट दर्ज की. उनका इकॉनमी रेट 6.00 रन प्रति ओवर रहा. भारत के जसप्रीत बुमराह 6.21 की इकॉनमी के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं मैथ्यू फोर्ड, मिचेल सैंटनर और राशिद खान ने भी किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन किया.

टीम प्रदर्शन में भारत सबसे आगे

टीम प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा आठ मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया. दक्षिण अफ्रीका सात जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंग्लैंड ने छह मुकाबले जीते. वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड पांच-पांच जीत के साथ शीर्ष पांच टीमों में शामिल रहे.

कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिलेटूर्नामेंट में कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले. भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया. इसके अलावा भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 255 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 विकेट पर 254 रन बनाए, जबकि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 253 रन बनाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

57 minutes ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

2 hours ago

सितंबर में क्रेडिट कार्ड से खर्च 5.9% घटा, 2021 के बाद पहली बार दर्ज हुई सालाना गिरावट

पिछले साल की ऊंची आधार दर और GST दरों में कटौती के असर से खर्च में आई कमी, अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी खरीदारी बढ़ने से रिकवरी की उम्मीद

3 hours ago

भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी, 8 नए युद्धपोतों के निर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ मंजूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट जेनरेशन कोरवेट (NGC) के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

5 hours ago