✕

होम / ताकत खेल की / Gujarat Titans से बिगड़ी Hardik Pandya की बात, इस IPL दिखेंगे Mumbai Indians के साथ?

Gujarat Titans से बिगड़ी Hardik Pandya की बात, इस IPL दिखेंगे Mumbai Indians के साथ?

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय टीम के जबरदस्त ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि भारतीय प्रीमियर लीग के इस सीजन में हार्दिक पंड्या को अपनी पिछली टीम यानी मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के कप्तान की भूमिका निभा रहे थे और IPL 2022 की ट्रॉफी को भी उन्होंने अपने नाम किया था. 

Rohit Sharma की जगह लेंगे Hardik Pandya?
मीडिया रिपोर्ट्स में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से जुड़े एक सूत्र के हवाले से यह कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और IPL 2023 के खत्म होने के बाद से ही हार्दिक, मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के साथ बातचीत कर रहे हैं. फिलहाल मुंबई इंडियन्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इस डील को अंतिम रूप देने के बारे में निर्णय लिया जा रहा है. एक बार डील तय हो जाए उसके बाद निर्णायक फैसलों की घोषणा कर इनके बारे में जानकारी दे दी जायेगी. 

Mumbai Indians को तैयार रखने होंगे 15 करोड़
अगर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) में वापसी करते हैं तो मुंबई इंडियन्स को हार्दिक पंड्या की 15 करोड़ रुपयों की भारी भरकम फीस का भुगतान करने के लिए खुदको तैयार करना होगा और इस फीस की पूर्ति के लिए मुंबई इंडियन्स अपने दल से कुछ खिलाड़ियों को निकाल भी सकती है. दूसरी तरफ खबर यह भी है कि गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या के विकल्प की तलाश भी शुरू कर दी है. BCCI से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि हार्दिक और मुंबई इंडियन्स वर्ल्ड कप से कई महीनों पहले ही कई बार निर्णायक फैसलों तक जा पहुंचे हैं. गुजरात टाइटन्स की मैनेजमेंट और हार्दिक के बीच लगातार दूरियां बढ़ रही हैं. 

यहां से बढ़ीं Hardik Pandya की संभावनाएं
IPL 2022 के दौरान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के कप्तान के रूप में टीम को जीत दिलाई थी. ये जीत ज्यादा महत्त्वपूर्ण इसलिए भी थी क्योंकि गुजरात टाइटन और लखनऊ सुपर जायन्ट्स (Lucknow Super Giants) के लिए IPL का यह पहला सीजन था. इस सीजन की जीत के बाद ही वाइट-बॉल क्रिकेट के क्षेत्र में भारतीय कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की संभावनाएं बढ़ गईं थीं. अब देखना ये होगा कि क्या हार्दिक इस बार हमें मुंबई इंडियन्स की जर्सी पहने नजर आते हैं या फिर इस साल भी वह गुजरात की कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे?
 

यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड से खर्च के आंकड़ों ने बनाया नया रिकॉर्ड,  इतने ट्रिलियन पहुंचा खर्च 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago