होम / ताकत खेल की / DDCA प्रेसिडेंट के कामकाज से नाखुश सदस्यों ने खोला मोर्चा, धरने की चेतावनी

DDCA प्रेसिडेंट के कामकाज से नाखुश सदस्यों ने खोला मोर्चा, धरने की चेतावनी

DDCA के सदस्यों का आरोप है कि रोहन जेटली के नेतृत्व वाली डीडीसीए गवर्निंग बॉडी वार्षिक आम बैठक से इनकार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने दिल्ली के एनएससीआई क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रोहन जेटली के नेतृत्व वाले डीडीसीए गवर्निंग बॉडी के कामकाज पर आपत्ति जताई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गवर्निंग बॉडी ने निर्धारित समय, यानी 31 सितंबर, 2022 के भीतर वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करने से इनकार करके कंपनी अधिनियम के प्रावधानों का घोर उल्लंघन किया है. हालांकि, प्रबंधन ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से 31 दिसंबर, 2022 तक का समय विस्तार ले लिया है, लेकिन DDCA ने आज तक एजीएम के लिए कोई तारीख तय नहीं की है, जिसके लिए 21 दिन के नोटिस की जरूरत होती है.

ईमेल भेजकर किया खुलासा
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सचिव ने शासी निकाय के सदस्यों को ईमेल भेजकर क्रिकेट निकाय के टेंडर में 36 करोड़ रुपए की भारी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है. साथ ही  डीडीसीए के उस अधिकारी के नाम का भी खुलासा किया है, जिसने DDCA के नाम पर पेटीएम से 25 लाख रुपये के मार्च टिकट लिए थे. पेटीएम अब अपना पैसा मांग रहा है, जबकि डीडीसीए भुगतान नहीं कर सकता और न ही उसके पदाधिकारी अपने खाते से भुगतान कर सकते हैं. इसलिए डीडीसीए इस वर्ष डीडीसीए द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैचों के खातों को अंतिम रूप देने में असमर्थ है.

इसलिए जरूरी है AGM
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के 14 सितंबर, 2022 के फैसले की तारीख से 30 दिन के भीतर डीडीसीए संविधान में संशोधन का अनुपालन नहीं किया गया, क्योंकि कोई एजीएम आयोजित नहीं की जा रही है. संशोधन 4200 सदस्यों द्वारा एजीएम में ही किया जाना है. इस प्रेस कान्फ्रेंस को पूर्व रणजी खिलाड़ी और डीडीसीए के पूर्व निदेशक संजय भारद्वाज, क्रिकेट कोच फूलचंद शर्मा, डीडीसीए के आजीवन सदस्य नवीन जिंदल और डीडीसीए के पूर्व स्थायी वकील गौतम दत्ता ने संबोधित किया. उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को डीजीसीए बचाओ आंदोलन के नाम से संकेतिक धरना भी दिया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

11-March-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

2 weeks ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

2 weeks ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

2 weeks ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

2 weeks ago