होम / ताकत खेल की / IPL की धुरंधर टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ‘बचपन प्ले स्कूल’ से मिलाया हाथ  

IPL की धुरंधर टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ‘बचपन प्ले स्कूल’ से मिलाया हाथ  

संभवतः यह पहला मौका है जब किसी लीडिंग प्ले स्कूल ब्रैंड और क्रिकेट फ्रेंचाइजी ने देश के एजुकेशन सेक्टर को बदलने के लिए हाथ मिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रिय टीमों में शुमार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ‘बचपन प्ले स्कूल’ को अपना ऑफिशियल स्कूल एजुकेशन पार्टनर बनाया है. SRH इस पार्टनरशिप के जरिए देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के अपने अभियान को आगे लेकर जाएगी. SRH की तरफ से बताया गया है कि उसने अगले सीजन के लिए ‘बचपन प्ले स्कूल’ को अपना ऑफिशियल स्कूल एजुकेशन पार्टनर नियुक्त किया है. संभवतः यह पहला मौका है जब किसी लीडिंग प्ले स्कूल ब्रैंड और क्रिकेट फ्रेंचाइजी ने देश के एजुकेशन सेक्टर को बदलने के लिए हाथ मिलाया है.

अजय गुप्ता ने जताई खुशी
इस विशिष्ट साझेदारी के बारे में ‘बचपन प्ले स्कूल’ के CEO और संस्थापक अजय गुप्ता ने कहा कि हम सनराइजर्स हैदराबाद के ऑफिशियल स्कूल एजुकेशन पार्टनर बनने पर बहुत रोमांचित हैं. इस समर्पित टीम का आदर्श वाक्य- राइज अप टू एवरी चैलेंज- पूरी तरह से बचपन की शानदार यात्रा के साथ मेल खाता है. हमने ऐसे समय में शुरुआत की थी जब प्री स्कूल एजुकेशन को बच्चे के विकास के लिए मौलिक के रूप में भी मान्यता नहीं दी गई थी. इसलिए ऐसी कई चुनौतियां हमारे सामने आईं, जिनका हमें पूरी दृढ़ता के साथ सामना करना पड़ा.

SRH ने किया स्वागत
अजय गुप्ता ने आगे कहा कि SRH में उसी दृढ़ भावना को देखकर हमें आश्चर्य और प्रसन्नता की अनुभूति होती है. खेल के साथ-साथ शिक्षा के लिए टीम की प्रतिबद्धता सराहनीय है, और प्री स्कूल एजुकेशन के लिए उनके साथ भागीदारी करने पर हमें गर्व है. वहीं, SRH के CEO के. शनमुगम ने ‘बचपन’ के साथ साझेदारी का स्वागत किया और कहा कि हम मानते हैं कि खेलों में शामिल होना किसी व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ-साथ एक राष्ट्र के समग्र विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. अर्ली चाइल्डहुड इन एक्सट्राकरिकूलर एक्टिविटी के लिए एक ठोस आधार रखने का सही समय है, वह कार्य जिसे 1200 बचपन प्ले स्कूल वर्षों से पूरा कर रहा है. परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में बचपन का हम स्वागत करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

4 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

1 hour ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

1 hour ago

लंबी पारी: श्रीपद शेंदे और तीन दशकों का वह सफर, जिसमें भारत ने भरोसेमंद ब्रांड बनते देखे

अगस्त में श्रीपद शेंदे अपने नेतृत्व के एक और वर्ष का जश्न मना रहे हैं. बैंकिंग, ब्रांडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी तक फैला उनका तीन दशकों का सफर भारत के वित्तीय सेवा उद्योग के उल्लेखनीय विकास को दर्शाता है.

1 hour ago

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने SCBA अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, के.के. वेणुगोपाल समेत दिग्गजों का मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

1 hour ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

17 hours ago