होम / शुभ लाभ / इस राशि वालों पर सबसे ज्यादा मेहरबान हैं लक्ष्मी, अरबपतियों की लिस्ट में है दबदबा 

इस राशि वालों पर सबसे ज्यादा मेहरबान हैं लक्ष्मी, अरबपतियों की लिस्ट में है दबदबा 

एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अरबपतियों की लिस्ट में तुला राशि वालों की संख्या सबसे ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर के अरबपतियों में यूं तो कई बातें कॉमन होंगी, लेकिन एक कॉमन बात ऐसी भी है जो बेहद दिलचस्प है और वो है राशि यानी Zodiac Sign. एक रिसर्च में सामने आया है कि अरबपतियों की लिस्ट में शामिल सबसे अमीर कारोबारी तुला (Libra) राशि के हैं. ब्रिटिश कंपनी कैशफ्लोट की ताजा स्टडी के अनुसार, फो‌र्ब्स की 2022 की अरबपतियों की सूची में शामिल 268 में से 31 अरबपति तुला राशि वाले हैं, जो कुल अरबपतियों की संख्या का 12 प्रतिशत है.

मीन राशि वाले 11%
ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां हैं, जिनमें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन शामिल हैं. इस लिहाज से देखें तो तुला राशि 7वें नंबर पर है, लेकिन अमीरी के मामले में यह टॉप पर है, यानी सबसे ज्यादा अरबपति इसी राशि के हैं. अरबपतियों की लिस्ट में तुला के बाद मीन राशि वालों का नंबर आता है और इनकी संख्या 29 है. यह सूची में शामिल कुल अरबपतियों का 11 प्रतिशत है. 

तुला वाला कोई नहीं
अरबपतियों की सूची में सबसे कम 5.5 प्रतिशत संख्या मकर राशि वालों की है. इन सभी अरबपतियों की राशि जन्म तिथि को आधार मानकर तय की गई है. इस स्टडी का सबसे दिलचस्प बात ये है कि दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में एक भी अरबपति ऐसा नहीं है जिसकी राशि तुला हो. राशि के हिसाब से फो‌र्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में हिस्सेदारी की बात करें, तो तुला की 12 प्रतिशत, मीन 11, सिंह 9, मेष 8, कन्या 8, मिथुन 8, कुंभ 7.5, कर्क 7.5, धनु 7.5, वृश्चिक 6 और मकर 5.5 फीसदी हिस्सेदारी है.

टॉप 10 अरबपति, उनकी राशि और संपत्ति

1: बर्नार्ड अर्नो, 214.9 अरब डॉलर, मीन
2: एलन मस्क, 198.2 अरब डॉलर, कर्क
3: जेफ बेजोस, 120.4 अरब डॉलर, मकर
4: लैरी एलिशन, 112.3 अरब डॉलर, सिंह
5: वारेन बफे, 107.3 अरब डॉलर, कन्या
6: बिल गेट्स, 107.0 अरब डॉलर, वृश्चिक
7: कार्लोस स्लिम हेलू, 90.7 अरब, डॉलर कुंभ
8: मुकेश अंबानी, 86.0 अरब डॉलर, मेष
9: स्टीव बाल्मर, 83.0 अरब डॉलर, मेष
10: लैरी पेज, 82.0 अरब डॉलर, मेष


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

52 minutes ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

22 minutes ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

2 hours ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

2 hours ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

3 hours ago