होम / रियल एस्टेट / न्यू नोएडा से रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बूस्ट, बिल्डर्स के खिले चेहरे

न्यू नोएडा से रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बूस्ट, बिल्डर्स के खिले चेहरे

बिल्डर्स का मानना है कि न्यू नोएडा और न्यू ग्रेनो को बसाने की मंजूरी काफी सराहनीय है. इस कदम से नोएडा के विकास में तेजी से उछाल आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

न्यू नोएडा को बसाने की जिम्मेदारी शासन ने नोएडा अथॉरिटी को दी है. बीते सप्ताह अथॉरिटी ने न्यू नोएडा को बसाने के लिए 1000 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है. इस पर अगले तीन महीने में काम शुरू हो जाएगा. नोएडा-ग्रेनो में महंगी प्रॉपर्टी के चलते मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना मुश्किल हो गया है. न्यू नोएडा में हर वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदने का मौका होगा. इसके लिए बिल्डरों ने प्रोजेक्ट तैयार कर लिए हैं. जो लोग NCR में रहना चाहते हैं वह न्यू नोएडा में घर ले सकते हैं. 

मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब
यहां हर तरह की सुविधाओं से लैस घर तैयार किए जाएंगे. पहले बसाए गए शहरों में हुई परेशानी को लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए यहां मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा. नए नोएडा का मस्टर प्लान स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के हिसाब से ही घर बनाने के लिए जमीन मिलेगी. यहां पर आईटी, एग्रो सहित रेजिडेंशियल जोन भी बनाए जाएंगे. कोरोना के बाद लोगों की जरूरत को देखते हुए ज्यादातर बिल्डरों ने अपने प्रोजेक्ट में घरों में दफ्तर जैसा माहौल निर्मित करने पर फोकस किया है.

तेजी से हो सकेगा विकास
साया ग्रुप के MD विकास भसीन का मानना है कि जिले के लिए न्यू नोएडा अद्भुत सौगात है, इस सौगात से विकास की रफ्तार में काफी तेजी आएगी और न्यू नोएडा को वैश्विक पटल पर अलग पहचान मिलेगी. न्यू नोएडा के बसाने में उच्च स्तरीय आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑफिस, रिटेल, मॉल, हाउसिंग सोसाइटी शामिल होने से विकास की रफ्तार तेजी होगी. उन्होंने कहा कि न्यू नोएडा की सौगात रियल एस्टेट सेक्टर के अच्छी खबर है. हम इसके पुरजोर समर्थन के साथ सराहना भी करते हैं.

हर वर्ग को मिलेगा इसका लाभ
SKS ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि न्यू नोएडा और न्यू ग्रेनो को बसाने की मंजूरी काफी सराहनीय है. इस कदम से नोएडा के विकास में तेजी से उछाल आएगा. रियल एस्टेट सेक्टर में नया कुछ देखने को मिलेगा. हर वर्ग के लोग इसका लाभ ले सकेंगे. दिल्ली एनसीआर में लोगों के बसने का सपना साकार होगा और नोएडा को अलग पहचान मिलेगी.

रियल एस्टेट के लिए वरदान
CRC ग्रुप के डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड बिजनेस मैनेजमेंट सलिल कुमार ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के 80 गांवों को जोड़कर न्यू नोएडा बसाने की योजना आने वाले समय में रियल एस्टेट के लिए वरदान साबित होगी. न्यू नोएडा को शिकागो और सिंगापुर की तर्ज पर बसाया जायेगा, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. दूसरे शब्दों में कहें तो न्यू नोएडा में वे सभी सुविधाएं होंगी जो दुनिया के किसी विकसित शहर में हो सकती हैं. इस शहर में जाम से बचने के लिए मल्टी-लेवल पार्किंग होगी. इस वजह से रियल एस्टेट सेक्टर में उछाल आएगा और लोगों का अपने घर का सपना साकार होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

2 days ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

4 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

9 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago