होम / रियल एस्टेट / दिल्ली-NCR में रियल एस्टेट का बूम, 2024 में बिक्री 1.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची

दिल्ली-NCR में रियल एस्टेट का बूम, 2024 में बिक्री 1.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची

एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 में दिल्ली-NCR में घरों की बिक्री 63% बढ़कर 1.53 लाख करोड़ पहुंच गई, जबकि गुड़गांव अकेले 1 लाख करोड़ रुपये की सीमा को पार कर गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राजधानी दिल्‍ली और इससे सटा एनसीआर अब लोगों के लिए रहने और निवेश की पहली पसंद बन गया है. बीते साल 2024 के आंकड़े सामने आने लगे हैं तो साफ होने लगा है कि प्रॉपर्टी खरीद के लिए नंबर 1 माने जाने वाले मुंबई को भी अब दिल्‍ली-एनसीआर ने पछाड़ दिया है. हाल ही में आई प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. दिल्‍ली एनसीआर में साल 2024 में डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की प्रापर्टी की बिक्री हुई है। वहीं, गुड़गांव अकेले ही एक लाख करोड़ के लक्ष्‍य को पार कर गया है. 

प्रॉपइक्विटी PropEquity की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR में कुल बिक्री 2024 में 63% बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि मुंबई में यह 1.38 लाख करोड़ रुपये रही, जो 13% बढ़ा और हैदराबाद में यह 1.05 लाख करोड़ रुपये रही, जो 18% घट गई. 2023 में दिल्ली-NCR में कुल बिक्री मूल्य 94,143 करोड़ रुपये था, मुंबई में 1.22 लाख करोड़ रुपये था और हैदराबाद में 1.28 लाख करोड़ रुपये था.

2023 में गुड़गांव का कुल बिक्री मूल्य 64,314 करोड़ रुपये था, जो हैदराबाद से लगभग आधा था, जबकि 2024 में यह इसको पार कर गया. PropEquity के संस्थापक और CEO समीर जासुजा ने कहा "गुड़गांव, जो 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री के साथ अकेले दिल्ली-NCR के कुल बिक्री मूल्य का 66% से अधिक योगदान कर रहा है, ने इसे शीर्ष स्थान पर लाने में मदद की. दरअसल, गुड़गांव का बिक्री मूल्य मुंबई से केवल दूसरे स्थान पर है। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और नई दिल्ली जैसे शहरों में भी 2024 में बिक्री मूल्य में काफी वृद्धि देखी गई."

"दिल्ली-NCR में, औसत बिक्री मूल्य 12,469 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गया है, जबकि 2024 में यूनिट्स का एवरेज आकार 2229 वर्ग फीट हो गया है। घर खरीदारी का का आधे से अधिक हिस्सा 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले घरों में हुआ है और एक चौथाई हिस्सा 1-2 करोड़ रुपये के बीच कीमत वाले घरों में."

काउंटी ग्रुप के डायरेक्‍टर अमित मोदी ने बताया कि दिल्ली-NCR में कीमतों में वृद्धि और मांग में मजबूती का कारण मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, बढ़ती कॉर्पोरेट प्रजेंस और रोजगार के ज्‍यादा से ज्‍यादा अवसर होना है. दिल्ली-NCR में बीते कुछ समय में ऑफिस लीजिंग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सरकार का रुझान भी रियल एस्‍टेट के प्रति सकारात्‍मक है. पिछले बजट और बाद में रेपो रेट में कमी से यह साफ हो गया है. वहीं लोग अब लग्‍जरी घरों की ओर रुख कर रहे हैं जिससे उनकी लाइफ बेहतर हो सके. ऐसे में दो करोड़ और उससे अधिक के घरों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. 

डेवलपर्स बना रहे लोगों के मनपसंद फ्लैट
एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि लग्‍जरी सेगमेंट में खरीदारों की रुचि बढ़ी है, इसलिए एनसीआर में बड़े फ्लैट तेजी से बिक रहे हैं. खासकर वे लोग जो अपग्रेड करना चाहते हैं, वे अधिक स्पेस और सुविधाओं वाले फ्लैट को प्राथमिकता दे रहे हैं. कोविड के बाद लोगों को घर में ज्यादा जगह की जरूरत महसूस हुई, जिससे 3BHK और 4BHK फ्लैट की डिमांड बढ़ गई है. डेवलपर्स अब ऐसे प्रोजेक्ट्स ला रहे हैं जो बड़े और हवादार हों, ताकि लोग अपनी फैमिली के साथ आराम से रह सकें. यही कारण है कि साल दर साल यहां रियल एस्‍टेट सेक्‍टर मजबूत हो रहा है.

मिग्‍सन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी के अनुसार दिल्‍ली-एनसीआर हमेशा से लोगों के रहने के लिए पहली पसंद रहा है. इसका कारण यहां मौजूद रोजगार के अवसर और सुविधाएं हैं. पिछले कुछ समय में यहां मूलभूत ढांचे का विकास भी तेजी से हुआ है. यही कारण है कि लोगों यहां रहकर अपने लाइफस्‍टाइल को बेहतर करना चाहते हैं. एससीबीएस डेवलपमेंट्स के ग्रुप एमडी सौरभ सहारन के अनुसार आने वाले समय में दिल्‍ली एनसीआर और गुड़गांव देश की सबसे बेहतर रियल एस्‍टेट मार्केट बनकर उभरेंगे. गुड़गांव ने अकेले दम पर एक लाख करोड़ से अधिक का टारगेट अचीव किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. गुड़गांव का भविष्‍य बेहतर है, ऐसे में आने वाले समय में हम भी यहां और बेहतर प्रोजेक्‍ट्स लेकर आने वाले हैं.

बुनियादी ढाँचे के विकास से प्रेरित है ये उछाल

ट्रिनिटी इंफ्राटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदिल अल्ताफ ने कहा, शहर के रियल एस्टेट बाजार में 2024 में उल्लेखनीय उछाल आया है, जिसमें लग्जरी होम्स की बिक्री 66% बढ़कर लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये हो गई है. यह वृद्धि शहर के रणनीतिक स्थान और द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे चल रहे बुनियादी ढाँचे के विकास से प्रेरित है. एक प्रमुख कॉर्पोरेट हब के रूप में, गुरुग्राम प्रीमियम रहने की जगह की तलाश करने वाले पेशेवरों को आकर्षित करता है. लग्जरी प्रॉपर्टी की मांग मजबूत बनी हुई है, जिसे हाई नेट वर्द वाले व्यक्तियों और एनआरआई द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है. डेवलपर्स द्वारा अपस्केल परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, गुरुग्राम भारत के लग्जरी रियल एस्टेट क्षेत्र में अग्रणी के रूप में उभरा है, जिसने अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग डील्स में मुंबई जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है.”

आने वाला समय रियल एस्‍टेट में और लाएगा बूम
सीआरसी ग्रुप के डायरेक्‍टर मार्केटिंग व बिजनेस मैनेजमेंट सलिल कुमार के अनुसार पिछले कुछ समय में दिल्‍ली-एनसीआर में इतने बेहतरीन रियल एस्‍टेट प्रोजेक्‍ट्स लांच हुए हैं कि लोगों ने यहां रहने और लाइफस्‍टाइल को बेहतर करने में रुचि दिखाई है. हमें उम्‍मीद है कि साल 2025 के आने वाले कुछ माह में एनसीआर में खासकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रियल एस्‍टेट का बड़ा बूम दिखाई देगा.

हैदराबाद की मार्केट में आई गिरावट
"हैदराबाद के रेजिडेंशियल मार्केट ने 2024 में महत्वपूर्ण गिरावट देखी, जिसमें नए लॉन्च 2020 के बाद से सबसे कम और 2021 के बाद से पजेशन सबसे कम रहा. आपूर्ति और पजेशन में साल दर साल क्रमशः 25% और 49% की गिरावट आई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस उपलब्धि के साथ, दिल्ली-NCR में घरों की बिक्री मूल्य का हिस्सा 2023 में 16% से बढ़कर 2024 में 23% हो गया. मुंबई का हिस्सा 2023 में 20% से बढ़कर 2024 में 21% हो गया, जबकि हैदराबाद का हिस्सा 2023 में 21% से घटकर 2024 में 16% हो गया.

बिक्री के तुलनात्‍मक आंकड़े
शहर             2023 (Rs cr)    2024 (Rs cr)    % परिवर्तन    2023 में % हिस्सेदारी    2024 में % हिस्सेदारी

दिल्ली-NCR          94,143                1,53,000               63%     16%                             23%
गुड़गांव                  64,314                1,06,739               66%    11%                              16%
हैदराबाद               1,28,000              1,05,000              -18%    21%                              16%
मुंबई                      1,22,000             1,38,000               13%    20%                              21%
कुल (शीर्ष 9 शहर)    6,00,143             6,73,000               12%
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026

NCR रियल एस्टेट में बड़ा दांव, NH-24 पर कार्यन ग्रुप का ₹900 करोड़ का ईको-फ्रेंडली लक्जरी प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट में स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और सोलर एनर्जी से संचालित कॉमन एरिया जैसी पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं पर भी फोकस किया गया है. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

19-May-2026

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ भूमि खरीदी

यह जमीन सरयू नदी के किनारे स्थित HoABL की 75 एकड़ की लग्जरी परियोजना “द सरयू” के निकट है. यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट परिदृश्य को दर्शाता है.

23-March-2026

शहरों में बढ़ता प्रदूषण, ग्रीन अर्बन लिविंग मॉडल बन रही नई शहरी जरूरत

शुभ आरंभ के साथ गोदरेज साउथ एस्टेट में शुरू हुआ यह नया अध्याय दिखाता है कि अगर पर्यावरण को केंद्र में रखा जाए, तो शहरी जीवन न सिर्फ बेहतर बल्कि ज्यादा स्वस्थ और संतुलित भी बन सकता है.

30-January-2026

इन्फ्रा पुश + हाउसिंग बूम: बजट 2026 से रियल एस्टेट को क्या उम्मीदें?

बजट 2026 से रियल एस्टेट सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर पुश, हाउसिंग इंसेंटिव और नीतिगत स्पष्टता की बड़ी उम्मीद है.

23-January-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

2 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

2 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

13 hours ago