होम / रियल एस्टेट / इंडियन प्रॉपर्टी मार्केट में बढ़ी NRIs की दिलचस्पी, इन्वेस्टमेंट हुआ दोगुना

इंडियन प्रॉपर्टी मार्केट में बढ़ी NRIs की दिलचस्पी, इन्वेस्टमेंट हुआ दोगुना

भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में NRIs की हिस्सेदारी दोगुनी से अधिक बढ़कर 20 प्रतिशत हो गई है. गौर करने वाली बात ये है कि कोरोना महामारी से पहले ये आंकड़ा 10 प्रतिशत से कम था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी के दौर में रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) बुरी तरह प्रभावित हुआ था, लेकिन अब उसकी गाड़ी पटरी पर लौट आई है. नए-नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च हो रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं. खासतौर पर हाउसिंग प्रोजेक्ट की डिमांड बढ़ गई है. उसमें भी प्रीमियम प्रोजेक्ट्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस बीच, यह भी सामने आया है कि अनिवासी भारतीय यानी NRIs की इंडियन प्रॉपर्टी मार्केट में दिलचस्पी बढ़ी है.  

कोरोना से पहले कम थी हिस्सेदारी    
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना महामारी के बाद भारतीय रियल एस्टेट में NRIs की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है. कई रियल एस्टेट डेवलपर्स की कुल बिक्री में लगभग 20 प्रतिशत योगदान विदेशों में रहने वाले भारतीयों का है. इंडस्ट्री के एक्सपर्ट का कहना है कि प्रीमियम और लग्जरी प्रोजेक्ट्स की बिक्री में NRIs की हिस्सेदारी दोगुनी से अधिक बढ़कर 20 फीसदी हो गई है. जबकि कोरोना से पहले ये आंकड़ा 10 प्रतिशत से कम था.

इन देशों में भी हैं खरीदार
रिपोर्ट में DLF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर आकाश ओहरी (Aakash Ohri) ने कहा कि समूह NRI मार्केट पर ज्यादा जोर दे रहा है. क्योंकि NRIs भविष्य के लिए अच्छे रियल एस्टेट निवेश की तलाश में है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका DLF समूह के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और हमारे बायर मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में भी हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वक्त से विदेशों के बसे भारतीयों ने यहां प्रॉपर्टी खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया है.  

डॉलर की मजबूती से बनी बात
इंडिया सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी (India Sotheby's International Realty) द्वारा हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, बड़े पैमाने पर हाई नेट वर्थ वाले व्यक्ति, जिनमें से कई NRIs भी हैं अगले दो सालों में भारत में लग्जरी लक्जरी प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं. वह इसे अपने देश में प्रॉपर्टी में निवेश के बेहतरीन समय के तौर पर देख रहे हैं. भारतीय रुपए के मुकाबले डॉलर की मजबूती ने एनआरआई के लिए भारत में प्रॉपर्टी में निवेश की प्रक्रिया को आसान बना दिया है. NRIs कॉन्डोमिनियम, ब्रांडेड रेजिडेंस और लग्जरी विला खरीद रहे हैं.

विदेशों में कर रहे मार्केटिंग
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, NRIs ने पिछले दो सालों में भारत के रियल एस्टेट कारोबार में तेजी देखी है. लिहाजा, वह इस तेजी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं. अनिवासी भारतीयों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए कई डेवलपर्स ने दुबई और सिंगापुर में अभी अपने प्रोजेक्ट्स की मार्केटिंग शुरू कर दी है. कुछ ने तो वहां ऑफिस भी खोल लिए हैं. प्रॉपर्टी के मामले में दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु NRIs की पहली पसंद हैं, क्योंकि यहां प्रीमियम, लग्जरी और सुपर लग्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 day ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

24 minutes ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

1 hour ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

2 hours ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

2 hours ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago