होम / रियल एस्टेट / Mumbai में आशियाना खरीदना हुआ सस्ता, लेकिन यहां कीमतों में लगी आग  

Mumbai में आशियाना खरीदना हुआ सस्ता, लेकिन यहां कीमतों में लगी आग  

रियल एस्टेट को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट बताती है कि मुंबई क्षेत्र में जहां घरों की कीमतों में कमी आई है. वहीं, दिल्ली-NCR में भाव सबसे ज्यादा चढ़े हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी का प्रभाव खत्म होते ही रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) के 'अच्छे दिन' शुरू हो गए हैं. बिल्डर जो प्रोजेक्ट बना रहे हैं, वो हाथों-हाथ बिक रहे हैं. इस बीच, सामने आई एक रिपोर्ट बताती है कि देश के टॉप 8 शहरों में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि मायानगरी यानी कि मुंबई में कीमतें बढ़ने के बजाए घटी हैं.

MMR में इतने घटे दाम
रियल एस्टेट से जुड़ी संस्था क्रेडाई, कोलियर्स और डेटा एनॉलिटिक कंपनी लियासेस फोरास द्वारा तैयार रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 8 सालों में दिल्ली NCR में घरों की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल आया है. यहां दाम 16% तक बढ़कर 8,432 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गए हैं. वहीं, मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में घरों की कीमतें 2 फीसदी घटकर 19,219 रुपए प्रति वर्ग फुट पर आ गईं हैं. हालांकि, महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने पुणे में मकानों की कीमतों में उछाल आया है. ये 11% बढ़त के साथ 8,352 रुपए प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गईं हैं.

यहां भी आई तेजी
रिपोर्ट बताती है कि अच्छी डिमांड के चलते अहमदाबाद में घरों की कीमतें इस साल जनवरी-मार्च के दौरान 11% चढ़कर 6,324 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई थीं. जबकि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भाव 14% बढ़कर 8,748 रुपए प्रति वर्ग फुट और चेन्नई में 4% की तेजी के साथ 7,395 रुपए प्रति वर्ग फुट पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, Delhi-एनसीआर में घरों की कीमतें बीती 11 तिमाहियों से बढ़ रही हैं. खासकर गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में आवास कीमतें सालाना आधार पर कम से कम 42 प्रतिशत बढ़ी हैं. 

यहां सबसे महंगे मकान
गोल्फ कोर्स रोड पर मौजूद घरों के दाम NCR में सबसे महंगे हैं. वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे पर दामों 59 फीसदी का उछाल आया है. इसकी सबसे बड़ी वजह सेंट्रल पेरिफेरल रोड को खोलना और द्वारका एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से जोड़ने वाला लूप बताया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में Anarock की रिपोर्ट एक रिपोर्ट आई थी. जिसमें बताया गया है कि पिछले 5 सालों में देश के 7 शहरों में औसत फ्लैट साइज (Average Flat Size) में बढ़ोत्तरी हुई है. यानी यहां बनने वाले फ्लैट्स का आकार पहले से बड़ा हुआ है. जबकि चेन्नई और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में इसमें कमी आई है. जिन टॉप 7 शहरों में फ्लैट्स साइज बढ़ा है, उसमें NCR (National Capital Region) सबसे आगे है. एनसीआर ने पिछले पांच वर्षों में औसत फ्लैट आकार में सबसे अधिक वृद्धि देखी है. 2018 में यह लगभग 1,250 sqft था और 2023 की पहली तिमाही में करीब 1,700 sqft पहुंच गया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 day ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

33 minutes ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

9 minutes ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

23 minutes ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

15 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

15 hours ago