होम / जनता की बात / पर्यावरण सुरक्षा और स्‍वरोजगार है इस 3000 किलोमीटर से लंबी यात्रा का मकसद 

पर्यावरण सुरक्षा और स्‍वरोजगार है इस 3000 किलोमीटर से लंबी यात्रा का मकसद 

ये यात्रा 30 दिनों में 3333 किमी की दूरी तय कर पर्यावरण जागरुकता और महिलाओं में रोजगार की भावना को पैदा करने का प्रयास करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिला सशक्तिकरण के साथ देश में हरित पर्यावरण का मजबूत संदेश देने के लिए भारत की पहली इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर रैली लॉन्च की गई है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश के एक छोर से दूसरे छोर की दूरी तय करेगी.  इस यात्रा की खास बात ये है कि ये पूरी तरह से महिला थ्री व्हीलर से होगी. इस यात्रा को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी (इमास) और महिलाओं के सामाजिक उत्थान, उद्यम तथा कौशल गतिशीलता के लिए प्रतिबद्ध सामाजिक संगठन एमओडब्लूओ के साथ मिलकर ईटीओ मोटर्स इंडिया ने इस अनोखे 'ईटीओवाली' रैली का आयोजन किया है.  

यात्रा का ये है मकसद 
इस रैली में 8 सदस्यीय महिलाओं का टीम है जो इलेक्ट्रिक 3-पहिया वाहन, एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर का सफर करेंगी. महिलाओं की यह रैली टीम 30 दिनों में 3333 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेगी. महिला थ्री-व्हीलर रैली को कन्याकुमारी से हरी झंडी दिखाई जाएगी जिसके बाद यह रैली मदुरै, बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर, इंदौर, जयपुर और दिल्ली से होते हुए जम्मू में समाप्त होगी. इस रैली का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ यह संदेश देना भी है कि कैसे इलेक्ट्रिक 3-पहिया वाहन स्थिर आजीविका की तलाश कर रही महिलाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर प्रदान कर सकती हैं.

राज्‍यों में जुड़ेंगे अलग-अलग लोग 
कन्‍याकुमारी से शुरू होने वाली ये यात्रा जब विभिन्न प्रदेशों में जब यह रैली प्रवेश करेगी तब राज्यों के परिवहन, महिला कल्याण मंत्रालयों तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के सहयोग से इस दौरान विशेष जागरूरकता कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी. इन कार्यशालाओं में हरित परिवहन के साधन के रूप में ईवी की बेहद महत्वपूर्ण हो रही भूमिका को रेखांकित कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही देश की आधाी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में किस तरह महिलाएं काम के घंटे चुनने के लचीलेपन के साथ अपनी आय बढ़ाने के लिए ऑटो ड्राइविंग के माध्यम से सूक्ष्म उद्यमी बन सकती हैं.

इस यात्रा से हम हैं रोमांचित  
इस रैली को झंड़ी दिखाकर रवाना करने के मौके पर अपने संबोधन में ईटीओ मोटर्स के निदेशक सुरेंद्र नाथ ने कहा हम एमओडब्लूओ और सिडबी के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं. ‘ईटीओवाली’ कार्यक्रम हमारे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘ईटीओ एम्पावर्स’ से बहुत निकटता से जुड़ा हुआ है जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य और जीवन बीमा कवरेज जैसे अत्यधिक लाभकारी प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ ड्राइवरों को उचित रोजगार के अवसर प्रदान करना है. "ईटीओवाली" को विशेष रूप से महिलाओं को इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स के बारे में जागरूक करने के लक्ष्य के साथ इस तथ्य से जागरूक करने के लिए भी तैयार किया गया है कि यह आधी आबादी को सुरक्षित और टिकाऊ रोजगार के अवसर प्रदान करता है. ‘ईटीओवाली’ कार्यक्रम को कई चरणों में विभाजित किया गया है. मार्च 2024 में पहला चरण महिलाओं की रैली पर केंद्रित होगा और जागरूकता बढ़ाएगा। दूसरे चरण में 500 महिलाओं का चयन किया जाएगा जिन्हें ई3डब्ल्यू चलाने और भारत के कई शहरों में सेवाएं शुरू करने के लिए प्रशिक्षित कर जरूरी ड्राइविंग कौशल प्रदान किया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago