होम / जनता की बात / Ayodhya Ram Temple: जानिए कब कहां और कैसे देख पाएंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह?

Ayodhya Ram Temple: जानिए कब कहां और कैसे देख पाएंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह?

कार्यक्रम का प्रसारण गांव के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरी इलाकों और सार्वजनिक जगहों पर भी किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि करीब आ रही है और ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं. साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को कब और कहां देखा जा सकता है? आपको बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को 22 जनवरी को दूरदर्शन पर लाइव देखा जा सकता है. 

कितने बजे से शुरू होगा लाइव टेलीकास्ट?
राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Temple Trust) ने लोगों से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लें और साथ ही ट्रस्ट के द्वारा यह जानकारी भी दी गई है कि कार्यक्रम का प्रसारण गांव के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरी इलाकों और सार्वजनिक जगहों पर भी किया जाएगा. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वाराणसी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के द्वारा ही प्रमुख परंपराओं को पूरा किया जाएगा. सुबह 11 बजे से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा और दोपहर 1 बजे तक इस कार्यक्रम का प्रसारण अयोध्या के राम मंदिर से किया जाएगा.

कहां देखें लाइव प्रसारण?
अयोध्या धाम के राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए तैयारियां की जा रही हैं. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा प्रसारण दूरदर्शन न्यूज (DD News) और दूरदर्शन के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर किया जाएगा. दूरदर्शन द्वारा लाइव प्रसारण की फीड को अन्य न्यूज एजेंसियों के साथ भी साझा किया जायेगा और अन्य न्यूज ब्रॉडकास्टरों के लिए दूरदर्शन द्वारा एक यूट्यूब लिंक भी साझा किया जाएगा. दूरदर्शन द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए पूरी अयोध्या नगरी में लगभग 40 कैमरे लगाए जायेंगे और राम मंदिर के प्रांगण में भी दूरदर्शन द्वारा कैमरे लगाए जाएंगे. दूरदर्शन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पूरे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्राम का प्रसारण 4K टेक्नोलॉजी में किया जाएगा. 

कहां-कहां होगा लाइव प्रसारण?
जहां एक तरफ दूरदर्शन द्वारा प्रमुख राम मंदिर के प्रांगण को दिखाया जाएगा वहीं सरयू घाट के पास मौजूद राम की पैड़ी, कुबेर टीले पर मौजूद जटायु की मूर्ति और अन्य जगहों से भी लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके साथ ही देश भर में मौजूद सभी मंदिरों, विदेशों में मौजूद भारतीय दूतावासों और अन्य दूतावासों में भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: EPFO ने Aadhaar Card के संबंध में लिया ये अहम फैसला, अब नहीं होगा वैध!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago