होम / जनता की बात / दिल्‍ली की सर्दी में कांपा रेलवे का 139 सिस्‍टम, जिस ट्रेन को बताया कैंसिल वो आ गई

दिल्‍ली की सर्दी में कांपा रेलवे का 139 सिस्‍टम, जिस ट्रेन को बताया कैंसिल वो आ गई

कोहरे के कारण इस वक्‍त रेल, सड़क और हवाई सभी प्रकार के यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

कोहरे का सितम रोड, हवाई जहाज से लेकर रेलवे पर बुरी तरह पड़ा है. हर यातायात में सफर करने वाले यात्री बुरी तरह से परेशान हैं. लेकिन इन्‍हीं परिस्थितियों में हमारी व्‍यवस्‍थाओं की परख भी होती है. लेकिन रेलवे का 139 सिस्‍टम दिल्‍ली की सर्दी में ऐसा हांपा कि दिल्‍ली-कानपुर शताब्‍दी से सफर करने वाले एक शख्‍स को पहले तो सिस्‍टम बताता रहा कि ट्रेन देरी से आ रही है लेकिन उसी ट्रेन को कुछ देर बाद कैंसिल बता दिया. लेकिन हद तो तब हो गई जब यात्री ने देखा कि कुछ घंटे बाद वो ट्रेन आ गई. लेकिन तब तक वो यात्री दूसरी ट्रेन में टिकट कर चुका था. कोहरे के कारण यात्रियों को इसी तरह की कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल दिल्‍ली में अपनी रिश्‍तेदारी में आए ओम हरि शर्मा अपनी पत्‍नी और पुत्रबधू के साथ दिल्‍ली आए हुए थे. उन्‍होंने मंगलवार को कानपुर जाने के लिए ट्रेन नंबर 12034 नई दिल्‍ली-कानपुर सेंट्रल ट्रेन से तीन टिकट कराई हुई थी. कोहरे के कारण गा‍ड़ी के लेट होने की खबरों के बीच एक ओर जहां वो अपनी गाड़ी को लाइव ट्रैकिंग सिस्‍टम पर वॉच कर रहे थे तो दूसरी ओर 139 पर पूछताछ कर रहे थे. 
ओम हरि शर्मा ने बताया कि पहले तो 139 सिस्‍टम ये बताता रहा कि ट्रेन काफी घंटे लेट है. लेकिन उसके बाद 139 ने ये बता दिया कि ट्रेन कैंसिल हो गई है. इस पर जब उन्‍होंने जब टिकट को कैंसिल करना चाहा तो उसमें दो विकल्‍प दिखाने लगा या तो आपकी ट्रेन 3 घंटे देरी से हो या कैंसिल हो चुकी हो. लेकिन आईआरसीटीसी के एप से ये टिकट कैंसिल नहीं हो पाई. अकेले ओम हरि शर्मा ही नहीं बल्कि कई और भी यात्री रेलवे स्‍टेशन पर गाडि़यों की सही जानकारी न मिलने के कारण परेशान दिखे. किसी को उसकी गाड़ी की सही जानकारी नहीं मिल रही थी तो कोई दूसरी व्‍यवस्‍थाओं के कारण परेशान थे. 

अब ये उन्‍हें सता रही है ये चिंता 
ओम हरि शर्मा का जाना जरूरी था तो उन्‍होंने कानपुर सेंट्रल शताब्‍दी की टिकट छोड़कर लखनऊ शताब्‍दी से टिकट करा दी. अब ओम हरि शर्मा का कहना है कि 139 की गलती के कारण जो जानकारी मिली और उसके बाद टिकट कैंसिल हो पाई तो उसका रिफंड उन्‍हें मिलेगा भी या नहीं. दूसरा ये कि जब ट्रेन कैंसिल नहीं थी तो 139 ने उसे कैंसिल क्‍यों बताया. 

क्‍या कहता है रेलवे? 
नार्दन रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार का कहना है कि जहां तक यात्री के टिकट के रिफंड का सवाल है तो वो स्‍टेशन पर जाकर टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रिसिप्‍ट) ले सकते हैं. उससे उन्‍हें रिफंड मिल जाएगा. वहीं दूसरी ओर 139 के गलत जानकारी देने का सवाल है तो इसे चेक कराया जाएगा कि आखिर ऐसा कैसे हुआ. 

कई ट्रेनों पर पड़ा है कोहरे का असर 
कोहरे का असर कई ट्रेनों पर पड़ा है. यूपी, हरियाणा, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और दूसरे कई राज्‍यों की ओर जाने वाली कई ट्रेनें इसके चलते प्रभावित हुई हैं. अकेले 16 जनवरी को दो दर्जन से ज्‍यादा ट्रेनों पर कोहरे का असर हुआ है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago