होम / जनता की बात / बिजनेस जगत को किया वादा, PM Modi ने निभाया; खुशी से झूमे कारोबारी!

बिजनेस जगत को किया वादा, PM Modi ने निभाया; खुशी से झूमे कारोबारी!

मोदी सरकार ने बिजनेस जगत की मांग मानते हुए बोर्ड के गठन की घोषणा की है जिसके बाद से कारोबारियों के बीच खुशी की लहर नजर आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेसमैन या फिर कारोबारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्त्वपूर्ण होते हैं और यह सरकार का दायित्व होता है कि वह इनकी देखभाल करे. मोदी सरकार ने हाल ही में बिजनेस जगत को किए अपने एक वादे को पूरा कर दिया है, जिसके बाद से कारोबारी काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

क्या थी कारोबारियों की मांग?
दरअसल बिजनेसमैन काफी लंबे समय से देश में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (National Traders Welfare Board) का गठन करने की मांग कर रहे थे. मोदी सरकार ने बिजनेस जगत की इस मांग को मानते हुए इस बोर्ड के गठन की घोषणा कर दी है जिसके बाद से कारोबारियों के बीच खुशी की लहर नजर आ रही है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry Of Commerce and Industries) ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि जल्द ही राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा. आइये जानते हैं, आखिर इतने लंबे समय से इस बोर्ड के गठन की मांग क्यों की जा रही थी और इस बोर्ड के गठन का उद्देश्य क्या होगा? 

क्या है बोर्ड का उद्देश्य?
कारोबारियों द्वारा लंबे समय से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग इसलिए किए जा रही थी क्योंकि इस बोर्ड के गठन की वजह से देश में कारोबार काफी सुविधापूर्मं तरीके से किया जा सकेगा. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का प्रमुख उद्देश्य बिजनेस जगत और असंगठित क्षेत्र तक पैसे लाने वाले तरीकों में सुधार की पहचान करना और व्यापारियों पर लागू होने वाले नियमों और कानूनों को आसान बनाने के उपाय खोजना है. NMC (National Minority Community) के पूर्व सदस्य के रूप में काम कर चुके सुनील सिंघी इस बोर्ड के पहले चेयरमैन होंगे.

बोर्ड के प्रमुख काम
NMC के पूर्व सदस्य सुनील सिंघी इससे पहले 5 सालों तक गुजरात के श्रमयोगी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे. इसके साथ ही एक खास पहल के तहत सरकार की विभिन्न कारोबारी संस्थाओं और कारोबारियों से जुड़े कई विभागों के अधिकारियों को भी इस बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, कारोबारियों के लिए नियमों और कानूनों का बोझ तो कम करेगा ही साथ ही कारोबारियों और उनके कर्मचारियों को पेंशन, बीमा और स्वस्थ्य सेवाएं भी प्रदान करने के लिए भी काम करेगा. भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के आम चुनावों के दौरान अपने पार्टी घोषणापत्र में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने और रिटेल कारोबारियों के लिए एक राष्ट्रीय नीति लाने का वादा किया था. 

सरकार का वादा
इसके साथ ही सरकार ने अपने घोषणापत्र में यह भी कहा था कि छोटे कारोबारियों के हितों की सुरक्षा के लिए GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) के तहत रजिस्टर्ड सभी व्यापारियों को 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा प्रदान करेंगे. इस साल की शुरुआत में सरकार द्वारा DIPP (Department Of Industrial Policy and Promotion) का नाम बदलकर DPIIT (Department for Promotion of industry and internal trade) कर दिया था जिससे इस विभाग पर कारोबारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण कि अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आ सके. 
 

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2023: भारत का योग, कई देशों की अर्थव्यवस्था को लगा रहा धक्का

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago