होम / जनता की बात / Japan Airline के प्लेन ने रनवे पर पकड़ ली आग, छोटे एयरक्राफ्ट से हुई टक्कर!

Japan Airline के प्लेन ने रनवे पर पकड़ ली आग, छोटे एयरक्राफ्ट से हुई टक्कर!

कोस्ट गार्ड के प्लेन में 6 क्रू सदस्य मौजूद थे और इनमें से 5 लोगों के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त जापान के टोक्यो शहर से एक काफी चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि जापान एयरलाइन्स (Japan Airlines) के एक प्लेन में रनवे पर आग लग गई. यह हादसा टोक्यो के हनेदा (Haneda) एयरपोर्ट पर हुआ है और सभी 379 यात्रियों को सुरक्षित रूप से प्लेन से बाहर निकाल लिया गया है. 

आग को बुझाने की कोशिश है जारी
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस प्लेन की टक्कर रनवे पर मौजूद एक कोस्ट गार्ड प्लेन के साथ हुई थी और इसी टक्कर के बाद प्लेन में आग गई. कोस्ट गार्ड के प्लेन में मौजूद कैप्टन की तलाश की जा रही है और वह हादसे के बाद से गायब है. टक्कर के वक्त कोस्ट गार्ड के प्लेन में 6 क्रू सदस्य मौजूद थे और इनमें से 5 लोगों के बारे में अभी तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. ऐसी विडियो फूटेज और तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें प्लेन से निकलती आग की लपटों को देखा जा सकता है. दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और वह इस प्लेन में लगी आग को बुझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. 

Japan Airlines फ्लाइट 516
यह प्लेन सपोरो नामक आइलैंड से आ रहा था और इसने होकाईडो (Hokkaido) आइलैंड पर लैंडिंग की थी. जापान एयरलाइन (Japan Airlines) की दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट संख्या 516 ने 4 बजे न्यू चितोस हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और इसे 5:40 मिनट पर हनेदा (Haneda) में लैंडिंग करनी थी. पहले खबर ये भी आ रही थी कि कोस्ट गार्ड के प्लेन में मौजूद 6 में से 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी लेकिन अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. दोनों हवाई जहाजों के बीच टक्कर किन कारणों से हुई यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है और कोस्ट गार्ड के द्वारा जांच की जा रही है कि टक्कर का वास्तविक कारण क्या था? 

राहत पहुंचाने जा रहा था कोस्ट गार्ड का जहाज 
कोस्ट गार्ड का हवाई जहाज राहत एवं बचाव कार्यों में मदद करने के लिए हनेदा (Haneda) से नीगाता जा रहा था. दरअसल कल जापान के इशिवाका में भूकंप आया था और रहात एवं बचाव कार्यों के लिए जा रहे 4 जहाजों में से यह भी एक जहाज था. इस घटना के बाद हनेदा हवाई अड्डे पर मौजूद सभी रनवे को बंद कर दिया गया है.
 

यह भी पढ़ें: नए साल में शेयर बाजार की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक? सामने आए 2 बड़े कारण 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago