होम / जनता की बात / उड़ीसा में आयकर विभाग को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में मिले 200 करोड़ रुपए!

उड़ीसा में आयकर विभाग को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में मिले 200 करोड़ रुपए!

एक विडियो भी सामने आया है जिसमें आयकर विभाग की छापेमारी में प्राप्त हुई नोटों की गड्डियों को देखा जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आयकर विभाग (Income Tax Department) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हाल ही में आयकर विभाग द्वारा उड़ीसा में मौजूद बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (Boudh Distillery Private Limited) पर छापेमारी की गई थी और इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के हाथ जबरदस्त सफलता लगी है. 

पाई-पाई चुकानी होगी
आयकर विभाग (Income Tax Department) डिपार्टमेंट द्वारा की गई छापेमारी में विभाग को लगभग 200 करोड़ रुपयों की नकद राशि प्राप्त हुई है और मामले से जुड़े सूत्रों की मानें तो गिनती अभी भी जारी है. आपको बता दें कि इस बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (Boudh Distillery Private Limited) का संबंध झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू से है. उड़ीसा से एक विडियो भी सामने आया है जिसमें आयकर विभाग की छापेमारी में प्राप्त हुई नोटों की गड्डियों को देखा जा सकता है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रया दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें... जनता से जो लूटा गया है उसकी पाई-पाई चुकानी होगी यह मोदी की गारंटी है.

 

30 अफसर 8 मशीनें गिन रहे कैश
उड़ीसा के साथ-साथ आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा झारखंड और पश्चिमी बंगाल में मौजूद धीरज साहू के व्यावसायिक ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धीरज साहू से संबंधित कुछ इलाकों में छापेमारी के दौरान आयकर विभाग (Income Tax) को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी है क्योंकि ये नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं. इस विषय पर झारखंड क्षेत्र की कांग्रेस की तरफ से अभी तक कुछ भी बयान नहीं दिया गया है. आयकर विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, 30 से ज्यादा अफसर कैश की गिनती करने में लगे हुए हैं और कैश इतना ज्यादा है कि इसको गिनने के लिए 8 से ज्यादा मशीनों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है.  

BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना
आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा धीरज साहू के ठिकानों पर अभी भी छापेमारी की जा रही है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा (BJP) द्वारा इतनी बड़ी संख्या में कैश की प्राप्ति को लेकर कांग्रेस की अध्यक्षता पर सवाल भी खड़े किये जा रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता नीरज सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि धीरज साहू का कारोबार काफी पुराना है और अडानी की तरह वह रातों रात अमीर नहीं हुए थे. साथ ही नीरज ने यह भी कहा कि छापेमारी के संबंध में आयकर विभाग द्वारा धीरज साहू को सूचित नहीं किया गया है. 
 

यह भी पढ़ें: Technology स्‍टार्टअप के लिए आई बहुत बुरी खबर, आखिर क्‍या कह रही है ये रिपोर्ट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago