होम / जनता की बात / पद्मश्री डॉ.नीरू कुमार ने की CEC की तारीफ, हुईं प्रभावित  

पद्मश्री डॉ.नीरू कुमार ने की CEC की तारीफ, हुईं प्रभावित  

डॉ. नीरू कुमार ने कहा कि मौजूदा CEC हमेशा ही दिव्‍यांगों को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं. जब वो पहली बार CEC बने तो उन्‍होंने मुझे फोन कर भी हमारे समाज को सम्‍मान देने का बड़ा काम किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड के BW People Disability positive Summit & Awards 2023 के एक सत्र को संबोधित करते हुए Ask Insight की फाउंडर और CEO डॉ. नीरू कुमार ने भी अपनी बात रखी. डॉ. नीरू कुमार को पद्म सम्‍मान से भी सम्‍मानिक किया जा चुका है. इस मौके पर उन्‍होंने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के दिव्‍यांगों को लेकर लगाव और उनके सच्‍चे समर्पण को सभी के सामने रखते हुए कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि वो जब भी मुझसे मिले तो उन्‍होंने हमेशा ही ये कहा कि मैं आप लोगों के लिए और क्‍या कर सकता हूं. उन्‍होंने हमेशा ही हमारे समाज के लोगों के लिए बेहतर करने का प्रयास किया है. 

CEC हैं रोल मॉडल 
डॉ.नीरू कुमार ने कहा कि CEC राजीव कुमार का यहां होना मेरे लिए कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है. ये इसलिए नहीं है कि आज वो एक सम्‍मानित पद पर हैं बल्कि मैं उनके उस पैशन की बहुत बड़ी फैन हूं जो उनके मन में दिव्‍यांगों के लिए है. उन्‍होंनें चुनावों के दौरान पोलिंग बूथ को दिव्‍यांगों के लिए सुलभ बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है, जिसने दिव्‍यांगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. मौजूदा मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त कई सरकारी और गैर सरकारी संस्‍थाओं के लिए रोल मॉडल हैं. उसे मैं आपको कुछ उदाहरणों से समझाना चाहती हूं.

मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि जिस दिन CEC राजीव कुमार इस पद पर नियुक्‍त हुए उन्‍होंने मुझे कॉल किया और कहा कि तुम पहली शख्‍स हो जिसे मैं ये जानकारी दे रहा हूं. उन्‍होंने मुझे कॉल किया ये महत्‍वपूर्ण नहीं है बल्कि इसमें समझने वाली बात ये है कि वो दिव्‍यांगों को लेकर किस तरह से सोचते हैं. मुझे कॉल करके उन्‍होंने हमारे समाज के सभी लोगों को सम्‍मान देने का काम किया है. 

ECI करेगा मैच को स्‍पॉन्‍सर 
डॉ. नीरू कुमार ने कहा कि जब CEC बनने के बाद मैं पहली बार उनसे मिलने गई तो उन्‍होंने सबसे पहले मुझसे यही पूछा कि बताइए मैं आप लोगों के लिए और क्‍या कर सकता हूं. उसके बाद विश्‍व दिव्‍यांग दिवस पर राजीव जी ने कई लोगों को सम्‍मानित किया, जिसमें इंडियन डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम के सदस्‍य भी शामिल थे. उसके बाद जब उन्‍होंने भारतीय डिसेबिलिटी टीम के खिलाडि़यों से मुलाकात की तो उन्‍होंने कहा कि बताईए मैं आपके लिए क्‍या कर सकता हूं. तभी उनमें से एक ने कहा कि हम मेन क्रिकेट टीम के साथ एक मैच खेलना चाहते हैं. वो उसके बाद उनके कोच के पास गए और पूछा ये कर लेंगें क्‍या? उन्‍होंने जैसे ही हां कहा तो उन्‍होंने घोषणा कर दी कि चुनाव आयोग एक मैच को स्‍पॉन्‍सर करेगा. उसके बाद उनकी खुशी कितनी थी ये मैं आपको बता नहीं सकती. लेकिन यही चीज मुझे उनकी सच्‍ची सहयोगी बनाती है. उन्‍होंने कहा कि जब कभी भी हमारे समाज के लोगों को कोई सम्‍मान या जिम्‍मेदारी मिलती है तो वो सिर्फ एक अकेले को नहीं मिलती बल्कि उसके जरिए हजारों को मिलती है. 

आखिर कौन हैं नीरू कुमार
डॉ. नीरू कुमार मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी एक मनोवैज्ञानिक चिकित्‍सक हैं. मौजूदा समय में वो चुनाव आयोग की राष्‍ट्रीय सलाहकार समिति की सदस्‍य भी हैं. इस वर्ष उन्‍हें भारत सरकार की ओर से पद्म सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया है. डॉ. नीरू कुमार आधुनिक चिकित्‍सा, मनोविज्ञान, कोचिंग कौशल, एनएलपी में मिक्‍सचर के जरिए लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

15 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

15 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

15 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

20 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago