होम / जनता की बात / गायब जुल्फी के दोस्तों ने शब्दों में बयां किया दर्द, PM मोदी से की ये अपील

गायब जुल्फी के दोस्तों ने शब्दों में बयां किया दर्द, PM मोदी से की ये अपील

जुल्फी ने कुछ दिन पहले ही अपने कुछ दोस्तों से बात की थी और उन्हें वाइल्ड लाइफ के बारे में बताया था. उसके बाद अचानक वह गायब हो गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जुल्फिकार अहमद खान, जिन्हें लोग प्यार से 'जुल्फी' कहते हैं, नई दिल्ली के हंसराज कॉलेज और नैनीताल स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के पूर्व छात्र हैं. 48 साल के जुल्फी का मीडिया करियर शानदार रहा है. वह बालाजी टेलीफिल्म्स के COO के रूप में काम कर चुके हैं. इससे पहले, वह OTT प्लेटफॉर्म HOOQ के प्रबंध निदेशक और Eros Now के बिजनेस हेड और चीफ रिवेन्यु ऑफिसर भी रहे हैं. जुल्फी ने अपने मीडिया करियर की शुरुआत 'स्टार इंडिया' के साथ एक ट्रेनी के रूप में की और सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ एडवरटाइजिंग सेल्स बन गए. जहां उन्होंने स्टार प्लस, स्टार गोल्ड, स्टार स्पोर्ट्स, नेशनल ज्योग्राफिक और चैनल V जैसे चैनलों का प्रबंधन किया.

स्पोर्ट्समैन, फूडी, ट्रैवलर
जुल्फी स्पोर्ट्समैन, फूडी, ट्रैवलर, क्लाइमर और एक्सप्लोरर रहे हैं. क्रिकेट के प्रति उनका जुनून किसी से छिपा नहीं है. वह दोस्तों के साथ अपने हर रन, हर बॉल और यहां तक कि पिच से जुड़ीं बातें शेयर करना भी नहीं भूलते. जुल्फी जब भी कहीं घूमने जाते हैं, तो एक सामान्य टूरिस्ट बनकर नहीं रहते. वह उस देश या स्थान को गहराई से समझने, उसकी संस्कृति को पहचानने में हफ़्तों व्यतीत कर देते हैं. पिछले साल उन्होंने कश्मीर और लद्दाख की यात्रा की थी. इस दौरान, उन्होंने एक महीने से अधिक समय दोस्तों के साथ कैंपिंग और ट्रेकिंग में बिताया. जुल्फी का सोशल मीडिया अकाउंट हमें बताता है कि उन्हें  यूपी के जौनपुर के पास अपने पैतृक गांव जाना कितना पसंद है. वहां जाकर वह अपनों के बीच सबकुछ भूल जाते हैं.

केन्या में हो गए गायब
कुछ वक्त पहले वह केन्या गए थे. जहां उन्होंने 'मसाई मारा' की एडवेंचर से भरी ट्रिप का आनंद उठाया और अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद भी चखा. सबसे अच्छी बात यह थी कि वह अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरों तक भी पहुंचा रहे थे. दोस्तों के साथ टेलीफोन पर बातचीत में, उन्होंने कहा था कि वह 24 जुलाई को लौट रहे हैं, लेकिन वह मारा नदी पर होने वाले ग्रेट माइग्रेशन को देखने के लिए साल के अंत में यहां वापस लौटेंगे. मगर 21 जुलाई के बाद पूरी तरह सन्नाटा पसर गया. जुल्फी का न कोई सोशल मीडिया अपडेट आया, न कोई फोन कॉल. उनके दोस्त तब और घबरा गए जब जुल्फी को व्हाट्सऐप पर भेजे उनके मैसेज भी 'रिसीव्ड' नज़र नहीं आए.

पुलिस को नहीं कोई खबर
जुल्फी ने कुछ दिन पहले ही अपने कुछ दोस्तों से बात की थी और उन्हें वाइल्ड लाइफ के बारे में विस्तार से बताया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि सभी को एक न एक बार मसाई मारा ज़रूर आना चाहिए. और उसके बाद अचानक जुल्फी गायब हो गए. न किसी दोस्त से उन्होंने संपर्क किया और न घरवालों को उनकी कोई खबर मिली. अब लगभग 80 दिन बीत चुके हैं और उनकी कोई जानकारी नहीं है. केन्या की स्थानीय पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है. केन्या के हाई कोर्ट ने पुलिस से जुल्फी को पेश करने के लिए कहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों को उनकी कोई खबर नहीं है.

सुरक्षित घर वापसी की अपील
सबसे ज्यादा दुखद बात यह है कि केन्याई मीडिया जुल्फी के बारे में गलत खबर चला रहा है. स्थानीय मीडिया ने किसी दूसरे जुल्फिकार अहमद खान के लिंक्डइन प्रोफाइल के आधार पर गायब हुए जुल्फी को साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बता दिया. केन्या मीडिया में उनके बारे में अधिकांश जानकारी पूरी तरह से निराधार है और बिना किसी उचित शोध के चलाई जा रही है. हमें नहीं पता कि जुल्फी को खोजने के लिए कोई तलाशी अभियान चल रहा है या नहीं. हमें नहीं पता कि भारत सरकार ने केन्याई सरकार से अपने लापता नागरिक के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है या नहीं. हम यह भी नहीं जानते कि केन्या में हमारा उच्चायोग किसी भी तरह से मदद कर रहा है या नहीं. इस लेख के माध्यम से हम 'FRIENDS OF ZULFIQAR KHAN' लोगों को बताना चाहते हैं कि जुल्फी वास्तव में कौन हैं, हम जुल्फी की गुमशुदगी पर सवाल पूछना चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं. हम चाहते हैं कि PM मोदी केन्या सरकार से जुल्फी की सुरक्षित घर वापसी के लिए तलाशी अभियान शुरू करने के लिए कहें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025

वित्तीय संकट में Good Glamm Group, संस्थापक Darpan Sanghvi ने स्वीकारा हालात बिगड़े

एक अधूरी डील ने बढ़ाई पूंजी संकट की मुश्किलें, कर्मचारियों और विक्रेताओं के भुगतान पर असर

05-July-2025


बड़ी खबरें

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

2 hours ago

देश और अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं शहरी भारतीय, इप्सोस रिपोर्ट में सामने आई सकारात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोगों की प्रमुख चिंताओं में बेरोजगारी, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, शिक्षा, गरीबी तथा सामाजिक असमानता शामिल हैं.

27 minutes ago

ऋषिकेश में शुरू होगा पहला कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट

यह ऋषिकेश का पहला समर्पित कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट होगा, जिसमें सॉना, आइस बाथ और गर्म पानी के पूल का अनुभव एक क्रमबद्ध थर्मल यात्रा के रूप में दिया जाएगा.

1 hour ago

100% के दावे पर CCPA का सख्त एक्शन, दो फूड कंपनियों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना

CCPA ने स्टोरिया फूड्स के उन विज्ञापनों का स्वतः संज्ञान लिया, जिनमें '100% टेंडर कोकोनट वॉटर' और '100% अनार', '100% आम', '100% मिक्स्ड फ्रूट' जैसे दावे किए गए थे.

1 hour ago

अमेरिका में बढ़ा भारत में बने स्मार्टफोन का दबदबा, Apple के दम पर 47% उछला निर्यात

भारत में तेजी से बढ़ता विनिर्माण आधार और अमेरिका में बढ़ती मांग इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में देश वैश्विक स्मार्टफोन सप्लाई चेन में और मजबूत भूमिका निभा सकता है

4 hours ago