होम / जनता की बात / वित्त मंत्री: इकॉनमी के डिजिटलाइजेशन में RRB भी करें सहयोग!

वित्त मंत्री: इकॉनमी के डिजिटलाइजेशन में RRB भी करें सहयोग!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के दक्षिणी भाग में मौजूद RRBs द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को जांचने के लिए इस वक्त चेन्नई में मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार इस वक्त डिजिटलाइजेशन पर प्रमुख रूप से काम कर रही है. सरकार शायद यह कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाया जाए जिससे इन्हें देश के नागरिकों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के दक्षिणी भाग में मौजूद RRBs (रीजनल रूरल बैंकों) से इकॉनमी के डिजिटलाइजेशन में सहयोग मांगा है. 

RRBs से मांगा सहयोग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के दक्षिणी भाग में मौजूद RRBs द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को जांचने के लिए इस वक्त चेन्नई में मौजूद हैं. इस मौके पर उन्होंने RRBs से निवेदन किया कि वह डिजिटल तौर पर एक्टिव कस्टमर्स की वृद्धि पर अपना ध्यान केन्द्रित करें. जैसा कि हमने आपको बताया कि सरकार द्वारा इकॉनमी को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल बनाने की कोशिश की जा रही है और इसी कोशिश को और बेहतर बनाने के लिए वित्त मंत्री ने RRBs से सहयोग मांगा है. 

इन बातों पर भी दें विशेष ध्यान
RRBs के प्रदर्शन को जांचने की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने RRBs से एक अन्य मुद्दे पर भी बैंकों का सहयोग मांगा है. वित्त मंत्री ने RRBs से मांग की है कि बैंक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, PM SVANidhi, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) और भारत सरकार की अन्य फ्लैगशिप योजनाओं पर भी प्रमुख रूप से ध्यान दें.

सहयोग और आग्रह
देश के दक्षिणी भाग में स्थित RRBs का प्रदर्शन जांचने पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यहां स्थित RRBs के  क्रेडिट-डिपॉजिट रेशो और प्रोविजन कवरेज रेशो जैसे मानक राष्ट्रीय एवरेज से बेहतर हैं. इसके साथ ही उन्होंने RRBs और स्पॉन्सर बैकों से आग्रह किया कि वे सेविंग्स और करंट अकाउंट के रेशो (CASA Ratio) को भी बेहतर करें.
 

यह भी पढ़ें: किसकी याद में भावुक हुए रतन टाटा? बोले उसके जैसा कोई नहीं मिला!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago