होम / जनता की बात / मशहूर सिंगर शंकर साहनी जीवन जीने की कला सिखाएंगे

मशहूर सिंगर शंकर साहनी जीवन जीने की कला सिखाएंगे

संरक्षक डॉ महेश धाकड़  ने कहा कि इस तरह की मास्टर क्लास ये संदेश देती हैं कि एक कलाकार किस तरह से तैयारी कर के इस इंडस्ट्री में एंट्री ले, जिस से उसका कोई भी इस्तेमाल न कर सके

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इवेंट मैनेजमेंट ऐंड  फिल्म एसोसिएशन संस्था एवं वेडिंग ऐंड इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के बैनर तले एक मास्टर क्लास का आयोजन आगरा की उभरती एवं स्थापित प्रतिभाओं के लिए किया जा रहा है जिसमें स्थापित सेलिब्रिटी सिंगर शंकर साहनी शिरकत कर रहे हैं।

आज टिप्सी ग्रिल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष एवं लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जून को भावना क्लार्क्स इन होटल में प्रसिद्ध गायक शंकर साहनी मास्टर क्लास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए उनके काम करने के तरीके, जीवन के अनुभव, अप एन्ड डाउन्स के बारे में बताएंगें। साथ ही साथ आगरा शहर के उभरते एवं स्थापित कलाकारों के साथ संवाद करने के साथ साथ अपनी गायकी के जलवे भी बिखेरेंगें।

इस दौरान जी.डी.शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहर में एक अच्छा सांस्कृतिक वातावरण तो बनाते ही हैं, साथ ही शहर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका भी देते हैं, कलाकार अपने चहेते सितारे के सामने होता है और अपने प्रश्नों के माध्यम से अपनी शंकाएं दूर कर सकता है।

कार्यक्रम के क्यूरेटर श्रीश वर्मा ने कहा कि संस्था ऐसे ही आयोजनों को करने पर बल देगी जिस से कला एवं संस्कृति का आदान - प्रदान हो और एक अच्छा एवं सच्चा कलाकार बनने में ऐसे आयोजन मददगार साबित हों। वहीं दूसरी ओर क्यूरेटर विनय शर्मा ने कहा कि भविष्य में  हम संस्था के माध्यम से ही इसको विश्व स्तर पर जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि कला के प्रति जुनूनी कलाकार विश्व पटल पर चमक सकें।  संरक्षक डॉ महेश धाकड़  ने कहा कि इस तरह की मास्टर क्लास ये संदेश देती हैं कि एक कलाकार किस तरह से तैयारी कर के इस इंडस्ट्री में एंट्री ले, जिस से उसका कोई भी इस्तेमाल न कर सके, उसको उसका काम आना चाहिए,नए कलाकार ही इंडस्ट्री की दिशा एवं दशा कैसी होगी ये तय करते हैं।

शहर की प्रख्यात एंकर निधि सोनी ने कहा कि ये कार्यशाला बिल्कुल फ्री है इसमें कोई भी नवोदित सिंगर और कलाकार भाग ले सकता है बशर्ते एक फ्री रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ताकि वो मास्टर क्लास का प्रवेश पत्र प्राप्त कर सके।

इस दौरान शहर की सिंगर मनु कौर, एंकर मॉडल पी एस गीत, गजेंद्र सिंह क्लार्क्स इन्, इन्वेंट मैनेजर विकास भारद्वाज, मॉडल एंकर अंशिका सक्सेना, श्वेता वार्ष्णेय पेपर्स, मनोज बांदिल पिंकी,पुरुषोत्तम मयूरा,कवि ईशान देव आदि की उपस्थिति अहम रही।


 


टैग्स शंकर साहनी
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago