होम / जनता की बात / केजरीवाल की रणनीति को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने निकाला ये नया तरीका

केजरीवाल की रणनीति को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने निकाला ये नया तरीका

 बड़े नेताओं की मौजूदगी में वैश्य समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया है, पार्टी के बड़े नेताओं ने इस संस्‍था के जरिए  आम आदमी पार्टी की रणनीति को भेदने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल की रणनीति को लेकर एक नए सिरे से काम कर रही है. पार्टी ने अब वैश्‍य समाज को एकजुट कर इसके लिए एक संस्‍था के जरिए आगे बढ़ने जा रही है. समाजसेवी और दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल की अगुवाई में अग्रकुल संस्था दिल्ली में वैश्य समाज को लामबंद करने जा रही है. इस सिलसिले में वेस्टर्न कोर्ट में हुई संस्था की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष और संस्था के संयोजक विष्णु मित्तल, पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली भाजपा विजेंद्र गुप्ता सहित वैश्य समाज के गणमान्य लोग, व्यवसायी, शिक्षाविद आदि शामिल हुए.


 वैश्‍य समाज को किया जाएगा एकजुट 

बैठक में वैश्य समाज को एकजुट करते हुए राजनीतिक रूप से अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ वैश्य समाज की बेहतरी के लिए हर तरह से समर्पित होकर कार्य करने को कहा गया है. गौरतलब है कि अग्रकुल की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की टीम घोषित होने के बाद संस्था की यह पहली बैठक थी. बैठक में बड़े भाजपा नेताओं की मौजूदगी से माना जा रहा है अग्रकुल संस्था के माध्यम से भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रणनीति को काउंटर करेगी.

संस्‍था मिशन मोड में काम करने को है तैयार 
 विष्णु मित्तल ने कहा अग्रकुल संस्था का मकसद वैश्य समाज की विरासत,संस्कृति और समाज का देश के प्रति योगदान को रेखांकित करना और एकजुट होकर अपनी समस्याओं पर मंथन करना है. संस्था लगातार पूरी दिल्ली में मिशन चलाकर वैश्य समाज के लोगों को लामबंद करने का काम करेगी. हालांकि संस्था के संयोजक विष्णु मित्तल ने इसे गैर राजनीतिक कवायद बताया. लेकिन माना जा रहा है वैश्य समाज को भाजपा से जोड़ने और बिखराव रोकने के लिए बैठकों का निरंतर सिलसिला शुरू किया का रहा है.

कई स्‍तरों पर हो रही है ऐसी तैयारी 
 सूत्रों का कहना है कि भाजपा कई स्तरों पर दिल्ली में भाजपा को मजबूत कर केजरीवाल को झटका देने की तैयारी में है. पार्टी मिशन 2024 की तैयारी में भी जुट गई है. दिल्ली में वैश्य समाज बड़ी संख्या में केजरीवाल से भी जुड़ा हुआ है. हालांकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को केजरीवाल के मुकाबले ज्यादा समर्थन मिलता है लेकिन पार्टी चाहती है कि वैश्य समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ जुड़ा रहे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago