होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Arvind Kejriwal के बाद कौन? दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं ये नाम

Arvind Kejriwal के बाद कौन? दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं ये नाम

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान करके सबको चौंका दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले हैं. केजरीवाल के इस कदम को मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है. अब यह वास्तव में मास्टरस्ट्रोक है या नहीं, यह चुनाव में ही पता चलेगा. फिलहाल तो चर्चा यह शुरू हो गई है कि केजरीवाल नहीं तो कौन? कहने का मतलब है कि केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?   

सिसोदिया रहेंगे दूर
आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया दूसरे नंबर पर हैं. ऐसे में केजरीवाल के इस्तीफ़ा देने पर सिसोदिया को दिल्ली की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन केजरीवाल ने साफ किया है कि उनकी तरह सिसोदिया भी तब तक कोई पद नहीं लेंगे, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती. ऐसे में दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल, 4 नामों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

आतिशी का दावा मजबूत
माना जा रहा है कि CM की कुर्सी के लिए AAP की सीनियर लीडर और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की दावेदारी सबसे प्रबल है. इसके अलावा, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय भी इस दौड़ में शामिल हैं. आतिशी, अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीय हैं. केजरीवाल ने उन्हें कई अहम् मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह शिक्षा मंत्रालय, जल मंत्रालय, PWD, राजस्व, योजना और वित्त विभाग का कामकाज देख रही हैं. सरकार में उनके अनुभव का लाभ उन्हें मिल सकता है.

इनके नाम भी शामिल  
गौर करने वाली बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम के विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए केजरीवाल ने आतिशी के नाम की सिफारिश की थी. हालांकि, ये बात अलग है कि उनकी सिफारिश खारिज हो गई थी. सुनीता केजरीवाल भी CM की रेस में शामिल हैं, लेकिन समस्या यह है कि उनके पास विधायक का पद नहीं है और न ही उन्हें कोई अनुभव है. इसके अलावा, सुनीता की ताजपोशी पर भाजपा केजरीवाल पर परिवारवाद का आरोप लगा सकती है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के नाम पर भी विचार किया जा सकता है. लो प्रोफाइल लीडर कैलाश जाट समुदाय से आते हैं. ऐसे में यदि आम आदमी पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो हरियाणा चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सकता है.

सक्रिय रहे हैं सौरभ
दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज भी CM की कुर्सी के दावेदारों में शामिल हैं. केजरीवाल सहित बड़े नेताओं के जेल जाने के बाद से आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने ही पार्टी को संभाला है. युवा भारद्वाज दिल्ली सरकार में कई महत्वपूर्ण कामकाज संभाल रहे हैं. उनके अलावा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय के नाम को लेकर भी चर्चा है. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे राय कई मौकों पर वह पार्टी के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए हैं. ऐसे में उनके नाम पर भी विचार किया जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

44 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

52 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago