होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / HB: PM मोदी की 'प्रवीण' मंत्री, लाइमलाइट से दूर रह रखती हैं देश की हेल्थ का ध्यान

HB: PM मोदी की 'प्रवीण' मंत्री, लाइमलाइट से दूर रह रखती हैं देश की हेल्थ का ध्यान

डॉ. भारती प्रवीण पवार केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री हैं. उन्हें यह जिम्मेदारी 7 जुलाई, 2021 को दी गई. उन्होंने मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अश्विनी चौबे का स्थान लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मोदी सरकार में कुछ ऐसे भी मंत्री हैं, जिनके बारे में कम लोगों को ही पता है. आज ऐसी ही एक सरल व्यक्तित्व वालीं मंत्री का जन्मदिन है. उनके बारे में न तो सोशल मीडिया पर चकल्लस होती है और ना ही लुटियन जोन के पत्रकारों से घिरी रहती हैं. ऐसी ही एक मंत्री हैं- डॉ. भारती प्रवीण पवार.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री
डॉ. भारती प्रवीण पवार केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री हैं. उन्हें यह जिम्मेदारी 7 जुलाई, 2021 को दी गई. उन्होंने मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अश्विनी चौबे का स्थान लिया. आपको बता दें कि डॉ. भारती का जन्म 13 सितंबर, 1978 को हुआ. वे भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महाराष्ट्र के दिन्‍डोरी से जीत हासिल की. उन्हें दिसंबर 2019 में सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद के पुरस्कार से भी नवाजा गया है.

डॉक्टर से राजनेता बनीं डॉ. भारती पवार
डॉक्टर से राजनेता बनीं डॉ. भारती पवार ने 2002 में पुणे यूनिवर्सिटी के NDMVP मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की. उनका राजनीतिक करियर प्रवीण अर्जुन पवार से शादी के बाद शुरू हुआ. उनकी शादी 26 अप्रैल, 2002 को हुई थी. प्रवीण अर्जुन के पिता और डॉ. भारती पवार के ससुर अर्जुन तुलसीराम पवार 8 बार विधायक रह चुके थे. डॉ. भारती पवार के जेठ नितिन अर्जुन पवार भी 2019 से कल्याण के विधायक हैं.

17वें लोकसभा चुनाव में एक लाख वोट से चुनाव जीतीं
डॉ. भारती पवार पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य थीं. अंदरूनी विवाद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लिया. तब से वे पार्टी की सशक्त कार्यकर्ता हैं. डॉ. भारती पवार की दो संतान हैं- एक बेटी और एक बेटा. उन्होंने जिला परिषद के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. उन्हें लोगों ने तब जाना, जब उन्होंने पहली बार 17वें लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की. उन्होंने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के धनराज हरिभाऊ महाले को करीब एक लाख वोटों से हराया.

नए मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र से एकमात्र महिला सांसद
डॉ पवार मोदी के नए मंत्रिमंडल में एकमात्र ऐसी महिला सांसद हैं, जो महाराष्ट्र से हैं. इस स्थान के लिए दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन कर्मठता को देखते हुए अंततः डॉ पवार का ही मंत्रिमंडल में चयन किया गया.

डॉ. भारती पवार के पास कितनी है संपत्ति
2019 के हलफनामे के अनुसार, डॉ. भारती पवार की चल संपत्ति 9,21,727 रुपये है. इसके अलावा NSS, Postal Savings और PPF में उनके 6,50,136 रुपये जमा हैं. उनके पास 9,93,486 रुपये की एक कार है. उनके पास 25,23,000 रुपये की ज्वैलरी है. इसके अलावा अचल संपत्ति के रूप में उनके पास 4.75 करोड़ रुपये के खेत हैं और 4.8 करोड़ रुपये की गैर कृषि भूमि है. उनके पास 1.35 करोड़ रुपये का आवासीय भवन है.

हमेशा जरूरतमंद लोगों की करती हैं मदद
डॉ. भारती पवार एक कर्मठ मंत्री हैं. वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करती हैं. नासिक में पानी की समस्या काफी हद तक दूर करने के लिए उन्हें ही श्रेय जाता है. आज भी समय मिलने पर वे लोगों का इलाज करती हैं. समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण भी करती हैं और मरीजों की समस्याएं सुनती हैं और उन्हें दूर करती हैं.

VIDEO : क्यों भारत का मेडिकल सेक्टर लगातार बन रहा है दुनिया में बेहतर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

11 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

20 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago