होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / PM बनने के बाद से अब तक नरेंद्र मोदी ने कहां-कहां और किसके साथ मनाई दिवाली?

PM बनने के बाद से अब तक नरेंद्र मोदी ने कहां-कहां और किसके साथ मनाई दिवाली?

आइए, आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी हर दिवाली पर कहां-कहां गए...

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इस साल दिवाली पूरे देश में 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिवाली कार्यक्रम भी व्यस्तता से भरा हुआ है. 23 अक्टूबर को पीएम मोदी दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या का दौरा करेंगे. वे वहां रामलला का दर्शन करेंगे. इसके अलावा वे राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र का भी दौरा करेंगे और राम मंदिर निर्माण का पूरा जायजा लेंगे. उसी दिन शाम को सरयू नदी के किनारे दीपोत्सव समारोह मे हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी इस बार अयोध्या में तीन घंटे से ज्यादा रहेंगे.

इस साल कहां दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी
ये तो रहा छोटी दिवाली पर पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम. अब सवाल ये है कि दिवाली के दिन पीएम मोदी कहां जाएंगे. वे इस साल दिवाली कैसे और किसके साथ मनाएंगे. आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वे हर साल देश के जवानों के साथ बॉर्डर पर दिवाली मनाते हैं. उन्होंने 2014 में ही यह तय कर लिया था कि वे हर साल जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे. तब से ये सिलसिला लगातार जारी है.

इस साल भी वे हर साल की तरह जवानों के साथ ही दिवाली मनाएंगे. वे जवानों के साथ दिवाली मनाने देश के किस हिस्से में जाएंगे, स्थान का अभी खुलासा नहीं हुआ है, पर पीएम मोदी हर साल दिवाली के दिन देश के अलग-अलग बॉर्डर एरिया में जाते हैं और जवानों से मिलते हैं. आइए, आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी हर दिवाली पर कहां-कहां गए...

2014 की दिवाली
2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था. उस साल वे दिवाली के दिन सियाचिन गए थे. ये वही जगह है, जहां भारतीय जवान कठिन परिस्थितियों में भी भारत की रक्षा करते हैं. यहां तापमान -40 डिग्री पहुंच जाता है. बावजूद इसके हमारे जवान टस से मस नहीं होते. पीएम मोदी ने सियाचिन जाकर जवानों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ दिवाली मनाई.

2015 की दिवाली
2015 की दिवाली पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ मनाई थी. वे अमृतसर में डोगराई युद्ध स्मारक भी गए थे. उन्होंने 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल जाकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था. वे पंजाब में अमृतसर-खेम करन रोड पर वलतोहा के पास असल उत्तर स्मारक और परमवीर चक्र विजेता कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद की समाधि पर भी गए थे.

2016 की दिवाली
2016 में पीएम मोदी दिवाली के दिन हिमाचल प्रदेश के आर्मी और डोगरा स्काउट्स के जवानों के बीच पहुंचे थे. पीएम मोदी ने वहां जवानों के साथ दोस्तों की तरह फोटो खिंचवाई. वहां उन्होंने जवानों का हौसला भी खूब बढ़ाया.

2017 की दिवाली
2017 में पीएम मोदी दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर को बांदीपोरा में गए थे, जहां उन्होंने सेना और BSF के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी. उसी जगह पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ संदेश देते हुए कहा था कि आतंकवाद पालोगे तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा.

2018 की दिवाली
पीएम मोदी 2018 की दिवाली पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गए थे. वहां वे ITBP और सेना के जवानों से मुलाकात की थी. उन्होंने सभी जवानों के साथ मिलकर दिवाली मनाई थी. इस दौरान उन्होंने जवानों को मिठाई भी खिलाई थी और उन्हें हमेशा बुलंद रहने का संदेश दिया था.

2019 की दिवाली
2019 में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. वे राजौरी में सेना की वर्दी में जवानों के बीच पहुंचे थे. वहां उन्होंने पहले शहीदों को नमन किया, फिर जवानों के साथ खुशी-खुशी दिवाली मनाई और उन्हें मिठाइयां बांटी.

2020 की दिवाली
2020 की दिवाली सेलिब्रेट करने पीएम मोदी जैसलमेर में जवानों के बीच गए थे. जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्‍ट जाकर उन्‍होंने जवानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने वहां टैंक की भी सवारी की थी. पोस्‍ट के बाद उन्होंने जैसलमेर एयरबेस पर जवानों को संबोधित किया.

2021 की दिवाली
2021 में पीएम मोदी दिवाली मनाने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा गए थे. वहां, पीएम ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि वे मां भारती के सुरक्षा कवच हैं.

2022 की दिवाली
हर साल की तरह 2022 में भी पीएम मोदी दिवाली जवानों के साथ ही मनाएंगे. स्थान का भी खुलासा नहीं हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

4 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

3 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

3 hours ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

6 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

4 hours ago