होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / पीएम मोदी केदारनाथ कब जा रहे हैं? जानिए उनके हर मोमेंट का शेड्यूल

पीएम मोदी केदारनाथ कब जा रहे हैं? जानिए उनके हर मोमेंट का शेड्यूल

पीएम मोदी सुबह 8:30 बजे दर्शन और पूजन करेंगे. उसके बाद सुबह 9 बजे रोप वे का शिलान्यास करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे. पीएम बनने के बाद केदारनाथ धाम का उनका छठा दौरा होगा. वे इस बार पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने केदारनाथ जाएंगे. इस विशेष यात्रा को लेकर केदारनाथ में तैयारियां शुरू हो गई हैं. पीएम मोदी जिस ATV वाहन से केदारपुरी का दौरा करेंगे, उसे चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से केदारनाथ धाम पहुंचा दिया गया है.

केदारनाथ धाम में बैरिकेडिंग का काम भी जारी है. इस धाम में आपदा के बाद से पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है. यह निर्माण कार्य प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर चल रहा है. इन्हीं पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ धाम जाएंगे. आइए, जानते हैं पीएम मोदी के केदारनाथ धाम के दौरे का पूरा कार्यक्रम...

पीएम मोदी का केदारनाथ धाम का कार्यक्रम
पीएम मोदी सुबह 8:30 बजे दर्शन और पूजन करेंगे. उसके बाद सुबह 9 बजे रोप वे का शिलान्यास करेंगे. सुबह 9:10 बजे शंकाराचार्य की समाधि की दर्शन करेंगे. उसके बाद सुबह 9:25 बजे मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करने जाएंगे. वे वहां पर काम कर रहे मजदूरों से भी बात करेंगे और ये जानने की कोशिश करेंगे कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हो रही. उसके बाद सुबह 9:45 बजे सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे. पीएम मोदी वहां भी श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी का बद्रीनाथ धाम का कार्यक्रम
उसके बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ धाम के लिए निकल जाएंगे. वहां वे सुबह 11:25 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे. उसके बाद 11:30 बजे बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 12:05 बजे साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे. दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में लोगों को संबोधित करेंगे. उसके बाद दोपहर 2 बजे रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे.

रात में बद्रीनाथ में ही रुकेंगे पीएम मोदी
शाम 5 बजे से लेकर शाम 5:40 बजे तक बद्रीनाथ में होने वाले निर्माण और होटल की थीम का प्रजेंटेशन दिया जाएगा. पीएम मोदी 21 अक्टूबर को रात्रि विश्राम बद्रीनाथ में ही करेंगे. उसके बाद 22 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे होटल से कार से हेलीपैड जाएंगे और फिर 7:25 बजे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

5 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

4 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

4 hours ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

7 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

5 hours ago