होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / ऋषि सुनक को लेकर पीएम मोदी ने क्या किया ट्वीट? यहां पढ़िए उनका बधाई संदेश

ऋषि सुनक को लेकर पीएम मोदी ने क्या किया ट्वीट? यहां पढ़िए उनका बधाई संदेश

आपको बता दें कि लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद उनकी कंजर्वेटिव पार्टी ने सुनक को अपना नेता चुना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीयू मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई! आप जैसे ही यूके के प्रधानमंत्री बनेंगे, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए तत्पर हूं. ब्रिटिश भारतीयों के 'जीवंत सेतु' को दिवाली की विशेष शुभकामनाएं, क्योंकि हमने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक साझेदारी में बदला है."

 

सुनक रेस में सबसे आगे थे
आपको बता दें कि लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद उनकी कंजर्वेटिव पार्टी ने सुनक को अपना नेता चुना है. प्रधानमंत्री की रेस में पेनी मॉरडॉन्ट और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल थे, लेकिन अंतिम समय में जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था. सुनक को 200 से ज्यादा सांसदों का वोट हासिल हुआ, जबकि पेनी को सिर्फ 26 वोट ही मिले.

लिज ट्रस की गलती पड़ गई भारी
गौरतलब है कि लिज ट्रस ने अपनी खराब वित्तीय नीतियों के बाद खुद ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वो सिर्फ 45 दिनों तक अपने पद पर रहीं. इसके बाद से ही सुनक के प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा था. ब्रिटेन की परंपरा के अनुसार, सुनक की नियुक्ति किंग चार्ल्स के हाथों होगी. वे 28 अक्टूबर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और 29 अक्टूबर को मंत्रिमंडल का ऐलान करेंगे.

लिज ट्रस को इसलिए जाना पड़ा
6 सितंबर को लिज ट्रस टैक्स कटौती का चुनावी वादा करके सत्ता में आईं थीं. 23 सितंबर को उन्होंने अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया, हालांकि ये एक मिनी बजट था, लेकिन इसके बाद जो धमाका हुआ वो काफी बड़ा था. बजट में किए गए ऐलानों से शेयर मार्केट, फाइनेंशियल सेक्टर में उथल-पुथल मच गई. दरअसल, इस मिनी बजट में वित्त मंत्री क्वासी क्वारतेंग ने 45 अरब की टैक्स कटौती का प्रस्ताव रखा था. अमीरों के लिए टैक्स में 45% तक की कटौती की गई जबकि आम जनता के लिए कुछ था ही नहीं. इस बजट को लेकर काफी कठोर प्रतिक्रियाएं आईं. देखते ही देखते वित्तीय बाजारों में हलचल मच गई. मजबूरी इतनी बढ़ गई कि लिज ट्रस ने क्वारतेंग को वित्त मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया.

लोगों के बीच सुनक की लोकप्रियता
सुनक की छवि वित्तीय मामलों को लेकर काफी अच्छी रही है. वो बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री भी थे. वो एक बैंकर रहे हैं, इसलिये लोगों को उनपर भरोसा ज्यादा है. अब सुनक के सामने उन वित्तीय गलतियों को सुधारने की चुनौती होगी, जो लिज ट्रस ने की थीं, जिससे ब्रिटेन की इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा है. वित्त मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान वो अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कई बेलआउट प्लान लेकर आए थे, जिसको काफी सराहना मिली थी. इस बार इससे भी ज्यादा सुनक को कुछ करना होगा.

कौन हैं सुनक 
ऋषि सुनक  के दादा-दादी ब्रिटिश काल के दौरान भारत में पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मस्थान गुजरांवाला (Gujranwala) है, जो अब आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है. ऋषि भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं. सुनक का जन्म ब्रिटेन के हैंपशायर में हुआ था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

48 minutes ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

3 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

55 minutes ago

Bluehill.VC ने जुटाए 400 करोड़ रुपये, अब फ्रंटियर-टेक स्टार्टअप्स पर लगाएगा बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश और केरल सरकार समेत कई बड़े निवेशकों ने Bluehill.VC के पहले फंड में निवेश किया है.

2 hours ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

5 hours ago