होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / UP के मंत्री ने CM को बताया: क्यों मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं BJP को पसंद

UP के मंत्री ने CM को बताया: क्यों मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं BJP को पसंद

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने CM की मौजूदगी में बताया कि मुस्लिम महिलाएं क्यों BJP और योदी आदित्यनाथ को पसंद करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुस्लिम महिलाएं भाजपा और योगी आदित्यनाथ को क्यों पसंद करती हैं, इसका खुलासा यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया. आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने उपाध्याय ने 'राष्ट्रीय सहारा' द्वारा गत विधानसभा चुनाव के दौरान कराए गए एक सर्वे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर भरोसा जताया था. 

25% महिलाओं की पसंद 
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इस सर्वेक्षण में आगरा की 25 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं ने मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगाई थी. उपाध्याय ने आगे कहा कि 'राष्ट्रीय सहारा' के पत्रकार समीर कुरैशी जानना चाहते थे कि सर्वे में उनकी पत्नी ने CM के रूप में किसे चुना, योगी, मायावती या अखिलेश. जब उन्होंने अपनी पत्नी का जवाब देखा, तो उसमें योगी आदित्यनाथ के नाम के आगे सही का निशान लगा था, यानी उनकी पत्नी भी चाहती थीं कि योगी ही मुख्यमंत्री बनें.

इसलिए योगी को चुना
योगेंद्र उपाध्याय ने आगे कहा, 'जब पत्रकार कुरैशी ने अपनी पत्नी ने पूछा कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार के फैसले के चलते वो भाजपा और योगी आदित्यनाथ से प्रभावित हैं, तो उनका जवाब था - मुझे न सियासत से मतलब है, न मजहब से. पहले जब मैं घर के बाहर निकलती थी, तो मन में डर रहता था. मैं नकली चेन पहनकर निकलती थी. हर पल यही लगता था कि कहीं छेड़खानी या लूटपाट न हो जाए, लेकिन अब मई बेखौफ होकर अकेले घर के बाहर जा सकती हूं. बस इसीलिए योगी आदित्यनाथ को चुना.       

बदमाशों में खौफ
CM आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी राज में केवल बदमाशों में खौफ है. इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने CM के समक्ष आगरा में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. इस कार्यक्रम में CM योगी ने कई योजनाओं की घोषणा की. साथ ही उन्होंने आवास योजनाओं के लाभार्थियों को घर की चाबियां भी सौंपी. उन्होंने कहा कि आगरा ने हमेशा केंद्र व राज्य सरकार का साथ दिया है. इसीलिए डबल इंजन की सरकार भी आगरा के लिए योजनाओं के पिटारे खोल रही है. 

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का ये पूरा बयान आप नीचे वीडियो पर क्लिक करके सुन सकते हैं...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 week ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

1 week ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

52 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago