होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / एलन मस्क ने ऐसा क्या कहा कि इस देश के राजदूत के मुंह से निकल गई 'गाली'

एलन मस्क ने ऐसा क्या कहा कि इस देश के राजदूत के मुंह से निकल गई 'गाली'

एलन मस्क को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है. उनके रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर किए गए ट्वीट से लोग नाराज हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के लिए समय कुछ अच्छा नही चल रहा है. एक तरफ ट्विटर की डील रद्द करने के चलते उन्हें अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. उनकी कंपनी के शेयरों में नरमी बरकरार है और अब उन्हें यूक्रेन से राजदूत से गाली भी खानी पड़ी है. दरअसल, मस्क ने रूस से चल रहे युद्ध को लेकर यूक्रेन को नसीहत दी, जिसके बाद न केवल सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई हुई. बल्कि यूक्रेन के राजदूत ने उन्हें गाली तक दे डाली. 

मस्क ने पढ़ाया शांति का पाठ
एलन मस्‍क ने कहा है कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ जंग में 'तटस्‍थ' रहना चाहिए, ताकि शांति बनी रहे. उनके इस ट्वीट के बाद जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत ने तो उन्‍हें 'f*** off' तक कह दिया. टेस्ला के CEO ने कई ट्वीट करके यह भी कहा कि वह प‍िछले 8 महीने से जारी युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच केवल शांति चाहते हैं. मस्क ने ट्विटर पर एक पोल भी बनाया है, जिसमें उन्होंने रूस-यूक्रेन शांति समझौते को लेकर कुछ बातें लिखी हैं और लोगों से उनकी राय मांगी है. इस शांति समझौते में क्रीमिया पर रूस के कब्‍जे को औपचारिक रूप से मान्‍यता देना शामिल है, जिस पर रूस ने साल 2014 में कब्‍जा कर‍ लिया था. बता दें कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने क्रीमिया को यूक्रेन के हिस्‍से के रूप में मान्‍यता दी है. 

राजदूत ने दिया करारा जवाब 
मस्क के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूक्रेन समर्थक उन्हें निशाना बना रहे हैं. इस बीच, जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत अंदरिज मेलन्‍यक ने एलन मस्क को जमकर फटकार लगाई. साथ ही उन्होंने टेस्ला के सीईओ को गाली देते हुए कहा कि F*** off आपको मेरा राजनयिक जवाब है. राजदूत ने आगे कहा कि इसका परिणाम यह हुआ है कि अब कोई भी यूक्रेनी नागरिक आपकी टेस्‍ला को नहीं खरीदेगा. मस्‍क के बयानों पर यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की का भी जवाब आ गया है. उन्होंने मस्क को जमकर आड़े हाथ लिया है. 

राष्ट्रपति ने भी करवाया पोल
जेलेंस्‍की ने एक पोल ट्वीट करके लोगों से पूछा है कि आप एलन मस्‍क को ज्‍यादा पसंद करेंगे? वह जो यूक्रेन का समर्थन करे या रूस का समर्थन करे. अब तक बड़ी संख्या में लोग इस पोल में हिस्सा ले चुके हैं और ज़्यादातर ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले मस्‍क के पक्ष में वोट किया है. वहीं लिथुआनिया के राष्‍ट्रपति ने भी ट्वीट करके एलन मस्‍क पर तीर दागे हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर कोई आपकी टेस्‍ला के पहिए को चोरी करने की कोशिश करता है, तो यह उसे कार या उस पहिए का कानूनी स्‍वामी नहीं बना देगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

51 minutes ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

11 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

18 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

12 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

16 hours ago