होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / अवैध प्रवासियों को लेकर ऋषि सुनक की क्या होगी स्ट्रेटजी, बताया अपना प्लान

अवैध प्रवासियों को लेकर ऋषि सुनक की क्या होगी स्ट्रेटजी, बताया अपना प्लान

अवैध प्रवासियों पर कड़े कदम उठाने का संकेत देते हुए ब्रिटेन में पीएम पद की रेस में आगे चल रहे ऋषि सुनक ने ऐसे लोगों को रवांडा भेजने की बात कही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अवैध प्रवासियों पर कड़े कदम उठाने का संकेत देते हुए ब्रिटेन में पीएम पद की रेस में आगे चल रहे ऋषि सुनक ने ऐसे लोगों को रवांडा भेजने की बात कही है. सुनक ने एक अखबार में लेख लिखते हुए कहा कि हमारे देश की सीमाओं का सुरक्षित होना बहुत जरूरी है और जो भी लोग अवैध तरीकों से देश में रह रहे हैं उनको रवांडा डिपोर्ट कर देना चाहिए, क्योंकि ये लोग टैक्सपेयर्स का मनी बर्बाद कर रहे हैं. 

बोरिस जॉनसन की नीति का किया समर्थन 

ऋषि सुनक ने बोरिस जॉनसन की अवैध प्रवासियों को रंवाडा में डिपोर्ट करने की पॉलिसी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि आपराधिक गिरोहों का एक ऐसा गैंग है जो ब्रिटेन आने की कोशिश कर रहे लोगों की जान ले रहा है. इसलिए इसे रोकने की जरूरत है और हमें अपना बॉर्डर भी सुरक्षित करने की जरूरत है. यदि वह मौजूदा चुनाव में विजयी होते हैं तो आव्रजन जैसे मसले पर 10 सू‍त्रीय एजेंडे पर काम करेंगे.

उनका मुकाबला विदेश मंत्री लिज ट्रस से है. दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक एन नारायण मूर्ति के दामाद सुनक जीतते हैं तो वह ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री होंगे.

घुसपैठ को करेंगे नियंत्रित

सुनक ने लिखा कि वो घुसपैठ को नियंत्रित करने के लिए काम करेंगे. इसके साथ ही ऐसे देशों की आर्थिक सहायता बंद करने का वादा किया है जो ब्रिटेन से घुसपैठियों और अपराधियों को वापस लेने से इन्कार करते हैं. साथ ही घुसपैठियों को ब्रिटेन की जमीन पर न रखकर पानी के जहाजों पर रखने का वादा किया है.नई व्यवस्था में भारतीयों के साथ भी अन्य मूल के लोगों के समान ही व्यवहार होगा. अप्रवासियों के मामले में हम स्वस्थ व्यवस्था कायम करेंगे जो सभी के अनुकूल होगी.

ईसीएचआर की शक्तियों पर भी लगेगा अंकुश

द डेली टेलीग्राफ में लिखते हुए सुनक ने यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स (ईसीएचआर) की शक्ति पर अंकुश लगाने का भी वादा किया. उन्होंने लिखा “ईसीएचआर हमारी सीमाओं को ठीक से नियंत्रित करने की हमारी क्षमता को बाधित नहीं कर सकता है और हमें इसकी अनुमति नहीं देनी चाहिए. हमें सिस्टम में सामान्य ज्ञान की एक स्वस्थ खुराक डालने की जरूरत है और यही मेरी योजना है.”

सनक और ट्रस सोमवार को बीबीसी पर टेलीविज़न पर एक बहस में आमने-सामने होंगे. इसमें विभिन्न मुद्दों पर दोनों नेता अपनी-अपनी बात कहेंगे. ब्रिटेन के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। यह अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की तर्ज पर होगा.

VIDEO: सिगरेट पीने वाले सावधान! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

12 hours ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

13 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

12 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

10 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

10 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

12 hours ago