होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / ट्रंप के खास Kash Patel बने FBI चीफ, जानिए भारत से है उनका क्या है रिश्ता?

ट्रंप के खास Kash Patel बने FBI चीफ, जानिए भारत से है उनका क्या है रिश्ता?

काश पटेल FBI के निदेशक बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं, उनका नेतृत्व FBI को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 20 फरवरी को भारतीय मूल के काश पटेल (kash Patel) को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) का नौवां निदेशक नियुक्त करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है. काश पटेल की नियुक्ति पर अमेरिकी सीनेट में काफी करीबी मतदान हुआ, जिसमें 51 सांसदों ने उनके पक्ष में और 49 ने विरोध में वोट दिया. इस निर्णय के साथ, काश पटेल FBI के निदेशक बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं. हालांकि, इस फैसले पर अमेरिकी राजनीति में विवाद भी छिड़ गया है. 

डेमोक्रेट सांसदों का विरोध और पटेल की प्रतिक्रिया

काश पटेल की नियुक्ति को लेकर डेमोक्रेट सांसदों ने सवाल उठाए हैं और उनकी योग्यता पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि काश पटेल राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थक हो सकते हैं और उनका काम उनके राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाना हो सकता है. इस पर काश पटेल ने सीनेट में बयान देते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि FBI के राजनीतिकरण और प्रतिशोधी कार्रवाइयों के आरोप गलत हैं, और वह FBI को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए काम करेंगे.

काश पटेल की सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

काश पटेल ने अपनी नई नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खुशी जताई और इसे अपने लिए एक सम्मान बताया. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी का आभार जताते हुए उनके समर्थन का धन्यवाद किया. पटेल ने यह भी कहा कि वह FBI में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंसी निष्पक्ष रूप से काम करे.

काश पटेल का गुजरात से है नाता

काश पटेल का जन्म 25 फरवरी 1980 को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में हुआ था. उनके माता-पिता भारत मूल के हैं, उनका परिवार गुजरात के वडोदरा से है, जोकि पूर्वी अफ्रीका से 1980 में न्यूयॉर्क के क्वींस में आकर बस गए थे. वह अपनी भारतीय विरासत को गर्व से स्वीकार करते हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से जूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की. पटेल ने अपने करियर की शुरुआत एक वकील के रूप में की और पब्लिक डिफेंडर के तौर पर विभिन्न जटिल मामलों की पैरवी की. इसके बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के डिप्टी असिस्टेंट और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) में काउंटर टेररिज्म के सीनियर डायरेक्टर के रूप में काम किया. इसके साथ ही, पटेल ने कई अमेरिकी बंधकों की सुरक्षित वापसी और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. काश पटेल के पेशेवर योगदानों को देखते हुए, उनकी नियुक्ति FBI के निदेशक के रूप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो भारतीय समुदाय के लिए गर्व का क्षण है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago