✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / गीताांजली एनक्लेव में जलभराव और गंदगी पर नाराज विधायक, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

गीताांजली एनक्लेव में जलभराव और गंदगी पर नाराज विधायक, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

नजफगढ़ विधायक ने निवासियों को शीघ्र मरम्मत का दिया आश्वासन, कहा जन सुरक्षा और सहयोग है उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के झरोड़ा रोड स्थित गीताांजली एनक्लेव क्षेत्र में नाले के धंसने की सूचना मिलने पर, नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ जिलाधिकारी (DM), उप-जनपद मजिस्ट्रेट (SDM) और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

विधायक सहित सफभी अधिकारियों ने धंसे हुए नाले और उसके आस-पास प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया. दौरे के दौरान, स्थानीय निवासियों ने पहलवान को जलभराव, गंदगी और दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी. निवासियों ने यह भी बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं.

समुदाय द्वारा झेली जा रही कठिनाइयों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, नीलम पहलवान ने अधिकारियों को तुरंत राहत और मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नाले की मरम्मत के साथ-साथ इसे प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ भी किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को फिर से परेशानी न उठानी पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि तात्कालिक राहत के साथ-साथ रोकथाम के उपाय भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरम्मत का कार्य इतना मजबूत हो कि भविष्य में यह समस्या फिर न आए.

उन्होंने आगे कहा कि यदि अस्थायी समाधान की आवश्यकता हो, तो उसे भी तुरंत लागू किया जाए, जबकि स्थायी समाधान की दिशा में कार्य तेजी से जारी रहे. उनके निर्देशों में तात्कालिक राहत की आवश्यकता और दीर्घकालिक समाधान की दृष्टिकोण का संतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया.

निवासियों ने त्वरित कार्रवाई का किया स्वागत

नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा, “हर नागरिक की सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है. जनता की समस्याएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. ज़मीनी स्तर पर जाकर हम हर मुद्दे को समझना और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहते हैं.”

उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और सक्रिय दृष्टिकोण ने गीताांजली एनक्लेव के निवासियों को उम्मीद की किरण दी है. स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा समय पर जनता की शिकायतों को सुनने और उन्हें हल करने के लिए मौके पर पहुंचती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय में उनकी जमीनी मौजूदगी उन्हें भरोसा देती है.

जनता का विश्वास और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण, केवल वादे करने की नहीं बल्कि उन्हें पूरा करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. जमीनी निरीक्षण के साथ-साथ अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर, पहलवान ने एक ऐसी नेता की छवि को और मजबूत किया है जो नागरिक कल्याण को प्राथमिकता देती हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करती हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती का राष्ट्रीय समारोह, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

भारत-भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर होगी चर्चा, युवाओं के साथ संवाद के अलावा विभिन्न भारतीय समुदायों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी

2 days ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10-October-2026

25 साल का सफर पूरा होने पर सरोजिनी नगर के श्री विनायक मंदिर पहुंचे PM मोदी, भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ बताते हुए देश के निरंतर विकास और सभी के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे. 

08-October-2026

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

07-October-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

10 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

1 hour ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

3 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

5 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

5 hours ago