होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / फैसला सुनाने वाले जज साहब अब होंगे जनता की अदालत में पेश, ज्‍वॉइन कर सकते हैं पार्टी

फैसला सुनाने वाले जज साहब अब होंगे जनता की अदालत में पेश, ज्‍वॉइन कर सकते हैं पार्टी

अपने पद से इस्‍तीफा देने वाले हाईकोर्ट के जज अभिजीत ने कहा है कि वो ये कदम अपनी अंतरात्‍मा की आवाज पर उठा रहे हैं. वो जनता की सेवा करना चाहते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोलकाता हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्‍याय ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि वो लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी ज्‍वॉइन कर सकते हैं. अभिजीत को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं. वो 7 मार्च को बीजेपी ज्‍वॉइन कर सकते हैं. 

दो दिन पहले कही ये बात  
अभिजीत गंगोपाध्‍याय ने दो दिन पहले इस्‍तीफा दे दिया था. उन्‍होंने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है. उन्‍होंने इस इस्‍तीफे की एक प्रति को सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी भेजी है. वो दो दिन पहले कोर्ट गए थे वहां अपने चैंबर में जाकर उन्‍होंने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. 

उनके दिए फैसलों को लेकर हुई थी चर्चा 
अभिजीत गंगोपाध्‍याय ने पिछले कुछ समय में शिक्षा के मामलों को लेकर कई अहम फैसले दिए थे. इन फैसलों ने उन्‍हें राज्‍य में तृणमूल सरकार के खिलाफ खड़ा कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्‍होंने यहां से इस्‍तीफा देने के बाद जनता की सेवा करने की इच्‍छा जताई थी. उन्‍होंने ये भी कहा था‍ कि ये उनकी अंतरात्‍मा की आवाज है. उन्‍होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ सालों से वो शिक्षा से जुड़े मामलों को देख रहे थे.

इसमें पिछले कुछ सालों में बड़ा भ्रष्‍टाचार उजागर हुआ है. इस भ्रष्‍टाचार के कारण आज सरकार के कई लोग जेल में हैं और कई ट्रायल का सामना कर रहे हैं.उन्‍होंने ये भी कहा कि नौकरी छोड़ने का निर्णय उनकी अंतरात्‍मा की आवाज का है. फिर ये कहा कि वो जनता के हित के लिए काम करते रहेंगे. 

थाम सकते हैं बीजेपी का दामन 
अभिजीत गंगोपाध्‍याय कोलकाता हाईकोर्ट से इस्‍तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वो 7 मार्च को बीजेपी ज्‍वॉइन कर सकते हैं. लोकसभा चुनावों का ऐलान होने में अब थोड़ा ही समय बचा है. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि अगर वो बीजेपी ज्‍वॉइन करते हैं तो क्‍या पार्टी उन्‍हें अपना उम्‍मीदवार बनाती है या नहीं. बंगाल में पिछले चुनाव में बीजेपी बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी. माना जा रहा है कि इस बार पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है.  

ये भी पढ़ें: Instagram में अब मैसेज एडिट करने से लेकर कर सकेंगे तीन और काम, Meta ने दी सुविधा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago